फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025: 1149 इलेक्ट्रिक वाहन मेहमानों को पहुंचाएंगे कार्यक्रम स्थल तक

Sun, 23 Feb 2025 10:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश

सार

राजधानी भोपाल में 24 फरवरी से शुरू हो रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2025 के दौरान गवर्नमेंट ऑफिशियल्स, गेस्ट ऑफ ऑनर, स्पेशल इनवाइटीज और मीडिया के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। समिट के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 1149 इलेक्ट्रिक वाहन आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे, जिनमें तीन प्रकार की ई-बसें और 973 कारें शामिल हैं।
विज्ञापन
गोल्फ कार से मेहमानों को समिट क्षेत्र में ले जाया जाएगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में सोमवार से हो रही ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस)-2025 में गवर्नमेंट ऑफिशियल, गेस्ट ऑफ ऑनर, स्पेशल इनवाइटीज और मीडिया के लिए पार्किंग की अलग-अलग जगह व्यवस्था की गई है। 1149 इलेक्ट्रिक वाहन आयोजन स्थल तक पहुंचेंगे। इसमें तीन प्रकार की ई-बसें और 973 कारें शामिल हैं, ताकि समिट के दौरान बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित किया जा सके। 
विज्ञापन



ऐसी रहेगी पार्किंग की व्यवस्था - 
- गवर्नमेंट ऑफिशियल्स: स्मार्ट सिटी पार्किंग और वीआईपी पार्किंग नंबर दो में उनके वाहन पार्क किए जाएंगे और वे अपने वाहन से आयोजन स्थल तक पहुंच सकेंगे।
-  गेस्ट ऑफ ऑनर (फाइव स्टार कैटेगरी): वीआईपी पार्किंग नंबर 1 में पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी, जहां से एमपीआईडीसी द्वारा उनके वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

- गेस्ट ऑफ ऑनर (अन्य): इनका वाहन 23वीं बटालियन ग्राउंड में पार्क होगा, जहां से वे सीधे आयोजन स्थल तक पहुंच सकते हैं।
- स्पेशल इनवाइटीज: इन्हें रीजनल कॉलेज, डेमांस्ट्रेशन स्कूल और पुलिस रेडियो ग्राउंड (स्मार्ट सिटी पार्क के पास) पर पार्किंग की व्यवस्था दी गई है, और यहां से उन्हें ई-बस और ट्रैवलर द्वारा आयोजन स्थल तक लाया जाएगा।
- मीडिया: मीडिया के लिए पुलिस रेडियो ग्राउंड (स्मार्ट सिटी पार्क के पास) और मैरिज गार्डन (पुलिस रेडियो ग्राउंड के पास) में पार्किंग की व्यवस्था होगी, और ई-बस और ट्रैवलर द्वारा आयोजन स्थल तक पहुंचाया जाएगा।
- फॉरेन डेलीगेट्स: सैर सपाटा में पार्किंग की व्यवस्था की गई है, जहां से एमपीआईडीसी द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।
- एनआरआई/ओसीआई/पीआईओ/एमपी डायस्पोरा: इन डेलीगेट्स के लिए पार्किंग पुलिस रेडियो ग्राउंड (स्मार्ट सिटी पार्क के पास) में होगी, और वहां से एमपीआईडीसी द्वारा वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

होटल में ठहरे डेलीगेट्स के लिए यह व्यवस्था 
स्थानीय डेलीगेट्स या जो होटल में ठहरे हैं, उनके लिए दशहरा मैदान की पार्किंग में बदलाव कर टीटीनगर मल्टी लेवल कार पार्किंग और राम मंदिर अटल पथ पर पार्किंग की व्यवस्था की गई है। यहां से ट्रैवलर और अन्य इलेक्ट्रिक वाहनों द्वारा डेलीगेट्स को इंदिरा गांधी मानव संग्रहालय (आयोजन स्थल) तक पहुंचाया जाएगा।

6.30 बजे पार्किग स्थल पहुंचना होगा 
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाले डेलीगेट्स को सुबह 8:30 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना होगा। सभी डेलीगेट्स को सुबह 6:30 बजे तक पार्किंग स्थल पर पहुंचने की आवश्यकता होगी, ताकि वे 7:30 बजे तक आयोजन स्थल तक पहुंच सकें।

एंट्री की व्यवस्था 
- गेस्ट ऑफ ऑनर (फाइव स्टार कैटेगरी) के लिए प्रवेश द्वार क्रमांक 1 होगा, जबकि अन्य गेस्ट ऑफ ऑनर, फॉरेन डेलीगेट्स, गवर्नमेंट ऑफिशल्स और ऑर्गेनाइजर्स के लिए प्रवेश द्वार क्रमांक 2 से होगा।
विज्ञापन

- स्पेशल इनवाइटीज, मीडिया और एनआरआई (डायस्पोरा) के लिए प्रवेश द्वार क्रमांक 3 और 4 से व्यवस्था की गई है।
- डेलीगेट्स के लिए प्रवेश द्वार क्रमांक 5 और 6 से किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें