फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2023: शिव-साधना घर लाए गणेश, गृहमंत्री नरोत्तम ने बप्पा को सिर पर बैठाकर कराया गृहप्रवेश

Tue, 19 Sep 2023 11:45 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Ganesh Chaturthi 2023: गणेश उत्सव आज राजधानी भोपाल में धूम धाम से मनाया जा रहा है। आम आदमी हो या खास कोई भी इस पर्व से अछूता नहीं है। सभी भगवान गणेश की आराधना में जुट हुए हैं। सभी पूरे भक्ति भाव और सम्मान के साथ उन्हें ले जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
परिवार के साथ बप्पा को घर ले जाते सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश चतुर्थी के अवसर पर आज प्रदेशवासियों के साथ-साथ राजनेता और राजनीतिक दल भी गणेश की आराधना में जुट गए हैं। पंडाल सज कर तैयार हैं, हर तरफ गणपति के नाम की धूम है। जहां एक ओर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपनी धर्म पत्नी साधना सिंह के साथ धूम धाम से गणेश जी लेने राजधानी भोपाल के बाजार में एक आम भक्त की तरह पहुंचे, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा भी ढोल नगाड़ों की थाप के साथ भगवान गजानंद को माथे पर रख कर अपने निवास ले गए। सभी ने गणपति से प्रदेश के लिए मंगल कामना की। हालांकि यह कोई पहला वर्ष नहीं है जब मुख्यमंत्री और गृहमंत्री गणेश जी को लेने पहुंचे हों इसके पहले भी हर साल ये सभी गणेश चतुर्थी का त्यौहार पूरे उत्सव मनाते हैं।
विज्ञापन



 
विज्ञापन

सिर पर गणेश जी को लेकर जाते गृहमंत्री - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा ने भी अपने घर पर गणपति की स्थापना की है। वे विघ्नहर्ता को अपने घर लेने बाजार पहुंचे थे। इसके साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने भी प्रदेशवासियों को आज के पावन मौके पर शुभकामनाएं दीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी लोगों को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दीं। विष्णुदत्त शर्मा ने अपनी शुभकामनाओं में कहा है कि वास्तव में गणपति जी जन-जन के भीतर विराजमान हैं। गणेशोत्सव के आयोजन का उद्देश्य गणेश जी के सर्वव्यापी होने का अहसास कराना है। 

पार्टी कार्यालयों में भी विराजे गणेश
चुनावी वर्ष होने के कारण कांग्रेस हो या भाजपा सभी राजनीतिक दल भी हिंदू वोटरों को साधने के लिए गणेश उत्सव का त्योहार धूमधाम से मना रहे हैं। दोनों ही पार्टियों ने अपने-अपने कार्यालय में गणपति कि स्थापना के आकर्षक पंडाल सजा लिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें