मंत्री प्रह्लाद पटेल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने उपलब्धियों का ब्यौरा रखते हुए बताया कि सरकार ने ग्रामीण विकास को सिर्फ योजनाओं तक सीमित न रखकर तकनीक, स्वच्छता, रोजगार और आधारभूत संरचना को जोड़ते हुए एक नया मॉडल खड़ा किया है। इस मॉडल का सबसे अनूठा उदाहरण है स्वच्छता साथी-वॉश ऑन व्हील्स सेवा, जो ओडीएफ की निरंतरता बनाए रखने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस नवाचार के तहत मोबाइल एप से ऑनलाइन बुकिंग कर घरेलू और संस्थागत शौचालयों की आधुनिक मशीनों से सफाई की जा रही है। प्रशिक्षित स्वच्छता साथी दोपहिया वाहनों से त्वरित सेवा दे रहे हैं। यह योजना न सिर्फ स्वच्छता को मजबूत कर रही है, बल्कि पूर्णतः व्यावसायिक मॉडल के तहत सम्मानजनक रोजगार भी उपलब्ध करा रही है। अब तक 37,499 ग्राम मैप किए जा चुके हैं, 1,577 क्लस्टर बन चुके हैं और 1,484 स्वच्छता साथी पोर्टल पर पंजीकृत हो चुके हैं।