फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal news: पीसीसी की कैंटीन में लगी आग, कार्यालय में मचा हड़कंप, लोगों ने भागकर बचाई जान, आग पर पाया काबू

Fri, 30 Aug 2024 07:27 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय भोपाल की कैंटीन में रखे गैस सिलिंडर में आग लग गई। जैसे ही लोगों को हादसे की जानकारी लगी तो दफ्तर में हड़कप मच गया। जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया गया।
विज्ञापन
पीसीसी की कैंटीन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस कार्यालय के कैंटीन में अचानक आग लग गई। आग कैंटीन में रखे गैस सिलिंडर में लगी। जैसे ही लोगों को हादसे की जानकारी लगी तो दफ्तर में हड़कप मच गया और लोगों ने आनन फानन में भागकर अपनी जान बचाई। इधर, सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया था। रसोई में मौजूद कर्मचारियों ने सिलेंडर की ओर बोरियों को गीला कर फेंकते हुए और पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन वे नाकाम रहे। गनीमत रही कि आग ज्यादा नहीं फैली, वरना बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन


युथ कांग्रेस के लिए बन रहा खाना
दरअसल शुक्रवार को यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन है। इस वजह से कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं के लिए खाने की व्यवस्था की गई थी। हलवाई पूडियां तल रहे थे, तभी वहां रखे 1 सिलेंडर में भयानक आग लग गई। कर्मचारियों में हडकंप मच गया और आनन फानन में फायर ब्रिगेड की भी सूचना दे दी गई। लेकिन दफ्तर में मौजूद कुछ लोगों ने बड़ी बहादुरी से आग पर काबू पाया। गनीमत रही की आग ज्यादा नहीं बढ़ी नहीं तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि मौके पर 4 सिलेंडर और रखे थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें