फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल: प्रेमिका को बताया पैरा कमांडो का कैप्टन, फिर मिलने पहुंचा भोपाल, ऐसे हुआ 'सच से सामना'

Wed, 30 Dec 2020 03:45 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
भोपाल: पुलिस गिरफ्त में संदीप दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के पन्ना में रहने वाले एक शख्स ने खुद को पैरा कमांडो का कैप्टन बताकर भोपाल की एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया। काफी समय तक वह अपनी प्रेमिका को लच्छेदार बातों में घुमाता रहा, लेकिन उसके बुलावे पर पैरा कमांडो की यूनिफार्म पहनकर भोपाल जा पहुंचा। इस दौरान सेना की खुफिया टीम ने उसे धर दबोचा, जिसके बाद आरोपी की हकीकत सबके सामने आ गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, पन्ना के अजयगढ़ का रहने वाला संदीप दीक्षित खेतीबाड़ी करता है। 29 दिसंबर की दोपहर वह भोपाल के चूना भट्टी इलाके में गया था। उस दौरान उसने पैरा कमांडो की वर्दी पहन रखी थी। इस दौरान आर्मी की खुफिया टीम ने उसे दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 

जांच में सामने आया सच

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह अपना शौक पूरा करने के लिए पैरा कमांडो की यूनिफॉर्म पहनता था। इसी बात का झांसा देकर उसने भोपाल की एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया था। उससे मिलने के लिए वह भोपाल गया था। दरअसल, आर्मी की टीम ने जब संदीप को पकड़ा तो वह नहर के पास घूम रहा था। संदीप ने बताया कि वह आर्मी में जाना चाहता था, लेकिन उसका सिलेक्शन नहीं हो सका। ऐसे में शौक पूरा करने के लिए उसने आर्मी की वर्दी बनवाई थी। 

ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

बताया जा रहा है कि आर्मी की खुफिया टीम ने संदीप से पूछताछ की तो उसके पास सेना में होने का कोई कागजात नहीं मिला। इसके बाद उसे चूना भट्टी पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसके खिलाफ सरकारी कर्मचारी न होते हुए वर्दी का इस्तेमाल करने और चाकू लेकर सार्वजनिक स्थानों पर घूमने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

डेढ़ महीने पहले हुई थी लड़की से पहचान

संदीप ने पूछताछ में बताया कि वह करीब डेढ़ महीने पहले सोशल मीडिया पर चूना भट्टी इलाके में रहने वाली एक लड़की के संपर्क में आया था। उसने लड़की को बताया था कि वह पैरा कमांडो में कैप्टन है, जिसके बाद दोनों की बातचीत बढ़ गई। वह उससे मिलने के लिए तीसरी बार भोपाल आया, लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें