फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: सांची रेलवे स्टेशन पर कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस और विदिशा पर संपर्क क्रांति एक्सप्रदेश का हॉल्ट

Fri, 28 Nov 2025 08:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सांची रेलवे स्टेशन पर अब कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस और विदिशा स्टेशन पर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का ठहराव मिलेगा। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शिवराज सिंह चौहान के आग्रह पर दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज की मंजूरी दी है।

विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांची रेलवे स्टेशन पर अब कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस  और विदिशा में संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन भी रूका करेगी। केंद्रीय रेल, सूचना और प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 16031/ 16032 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा अंडमान एक्सप्रेस को सांची स्टेशन पर और 12629/12630 यशवंतपुर हजरत निजामुद्दीन कर्नाटक संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को विदिशा रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिए जाने की घोषणा की है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: फार्मेसी काउंसिल कार्यालय भोपाल में हंगामा, स्टाफ पर छात्र को कमरे में बंद कर पीटने का आरोप

इसकी जानकारी देते हुए रेल मंत्री वैष्णव ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर सूचित किया है। चौहान ने कुछ दिन पूर्व अपने विदिशा लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सांची और विदिशा रेलवे स्टेशन पर उक्त दोनों ट्रेनों के स्टॉपेज दिए जाने संबंधी आग्रह किया था। उस आग्रह को रेल मंत्रालय द्वारा पूरा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रायसेन दुष्कर्म मामला: आरोपी के हमीदिया अस्पताल में भर्ती होने के बाद माहौल तनावपूर्ण, बाहर जुटे हिंदू संगठन

केंद्रीय मंत्री चौहान ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का इस निर्णय के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आमजन को अधिक से अधिक सुविधाएं दिए जाने के प्रयासों के तहत यह एक और कदम है। इससे निश्चित ही सांची और विदिशा के आम रेल यात्रियों को लाभ होगा। इन लंबी दूरी की ट्रेनों से बड़ी संख्या में यात्री आवागमन करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें