फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब दुकानों का विरोध: स्कूल और मंदिर के पास ठेके खुलने पर लोगों का गुस्सा भड़का, सड़क पर उतरे रहवासी

Thu, 23 Apr 2026 02:51 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में स्कूल और मंदिर के पास शराब दुकाने खुलने पर लेकर लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा में प्रदर्शन के बाद प्रशासन पर दबाव बढ़ा है। रहवासियों ने साफ चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन और तेज होगा।
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में शराब दुकानों की शिफ्टिंग को लेकर विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। गुरुवार को अरेरा कॉलोनी और शाहपुरा इलाके में लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि जिन जगहों पर शराब दुकानें खोली गई हैं, वे पूरी तरह से संवेदनशील क्षेत्र हैं।
विज्ञापन


मंदिर के पास दुकान खुलने पर भड़का आक्रोश
अरेरा कॉलोनी में आर्य समाज मंदिर के पास संचालित शराब दुकान को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। यह दुकान मंदिर से करीब 40 मीटर की दूरी पर बताई जा रही है। स्थानीय रहवासियों और बड़ी संख्या में महिलाओं ने यहां विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। विवेक त्रिपाठी ने बताया कि कि धार्मिक स्थल के इतने पास शराब दुकान चलाना सामाजिक माहौल को खराब कर रहा है। पिछले एक साल से इस दुकान का विरोध किया जा रहा है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

कांग्रेस और बीजेपी नेता भी एक मंच पर
अरेरा कॉलोनी के प्रदर्शन में कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी से जुड़े जनप्रतिनिधि भी नजर आए। स्थानीय नेताओं ने कहा कि यह मुद्दा राजनीति से ऊपर है और क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा और माहौल से जुड़ा है। रहवासियों का कहना है कि आवासीय क्षेत्र में कमर्शियल गतिविधि के रूप में शराब दुकान चलाना नियमों के खिलाफ है। इससे इलाके की शांति, सुरक्षा और वातावरण पर असर पड़ रहा है। यहां रोज भीड़, शोर-शराबा और असामाजिक गतिविधियों की शिकायतें सामने आ रही हैं।
विज्ञापन


मानवाधिकार आयोग तक पहुंचा मामला
इस मामले की शिकायत मानवाधिकार आयोग तक भी की जा चुकी है। आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने मौके का निरीक्षण भी किया था और अधिकारियों को निर्देश दिए थे। इसके बावजूद दुकान नहीं हटाई गई, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें-78 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य, अब सरकार की उत्पादन बढ़ने पर केंद्र से कोटा बढ़ाने की मांग


ताला बंदी की चेतावनी
स्थानीय निवासी विवेक त्रिपाठी ने कहा है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे खुद दुकान बंद कराएंगे। उनका कहना है कि बार-बार शिकायत के बाद भी प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है, इसलिए अब आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


शाहपुरा में स्कूल के पास ठेका, अभिभावकों में चिंता
वहीं शाहपुरा इलाके में भी लोगों ने विरोध किया। यहां एक स्कूल से करीब 50 मीटर की दूरी पर शराब दुकान खोली गई है। इसे लेकर अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों में गुस्सा है। उनका कहना है कि बच्चों के पास इस तरह की दुकान होना गलत है और इससे गलत माहौल बनता है।

यह भी पढ़ें-एमपी में तेज हुई गर्मी की मार, आज 19 जिलों में लू का अलर्ट, दिन के साथ रातें भी गर्म

शहर के कई इलाकों में विरोध जारी
- अवधपुरी के ऋषिपुरम में पिछले कई दिनों से धरना चल रहा है
- कोलार रोड के मंदाकिनी चौराहे पर भी लोग विरोध कर रहे हैं
- सेमराकलां और ईंटखेड़ी में भी दुकान हटाने की मांग उठ चुकी है
- पॉलिटेक्निक चौराहे पर भी पहले आंदोलन हो चुका है


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें