फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Global Investors Summit: सीएम बोले- अब भोपाल की पहचान GIS से, निवेशकों ने रखी अपनी बात, जानें किसने क्या कहा

Mon, 24 Feb 2025 03:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Global Investors Summit in Bhopal: सोलर एनर्जी सत्र में सात कंपनियों ने निवेश के लिए एमओयू साइन किए, जिससे रीवा सोलर प्लांट और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क जैसी परियोजनाओं को बल मिलेगा। अवाडा समूह के विनीत मित्तल ने 15,000 करोड़ के निवेश की घोषणा की, जबकि अन्य निवेशकों ने मध्य प्रदेश की इंडस्ट्रियल ग्रोथ और ग्रीन एनर्जी संभावनाओं की सराहना की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Global Investors Summit 2025 Bhopal: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के आईटी सत्र में मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले गूगल पर भोपाल सर्च करो तो गैसकांड आता था, लेकिन अब इस शहर की पहचान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के कारण हो रही है। उन्होंने कहा कि इस समिट को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। हमने सभी सेक्टरों में अच्छी नीतियां बनाई हैं। सबसे अच्छी आईटी पॉलिसी बनी है। हमारे पास पर्याप्त लैंड बैंक है। बेहतर माहौल है, जो भी कमी रहेगी, उसे भी हम दूर करेंगे।

विज्ञापन




सोलर एनर्जी सत्र में सात कंपनियों ने सोलर सेक्टर में निवेश के लिए एमओयू किए। मंत्री राकेश शुक्ला की मौजूदगी में सोलर एनर्जी, ग्रीन एनर्जी विंड एनर्जी के निवेश के बारे में बताया गया। सत्र में निवेशकों से कहा कि मध्य प्रदेश में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। रीवा सोलर प्लांट और ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सोलर पार्क की चर्चा देश भर में है। नीमच, मंदसौर, शाजापुर में नए प्रोजेक्ट संचालित हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश में जल देवी, वायु देवी की कृपा
अवाडा समूह के विनीत मित्तल ने कहा कि मध्य प्रदेश प्राकृतिक संसाधनों का भंडार है। यहां कई क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश देश का दिल है। हमारा समूह मालवा और बुंदेलखंड में नए उद्योग लगाएगा। विकसित भारत बनाने के लिए मध्य प्रदेश भी अग्रणी भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जल देवी, वायु देवी की कृपा है। इस कारण ग्रीन एनर्जी उत्पादन के लिए मध्य प्रदेश अनुकूल है। हमारा समूह 15 हजार करोड़ का निवेश करेगा। 

विज्ञापन

सीएम ने NTPC के चेयरमैन से की औद्योगिक विस्तार पर बात

NTPC के चेयरमैन से वन-टू-वन चर्चा करते सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
Global Investors Summit 2025 Bhopal: भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स (GIS) समिट उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन चर्चा की। इस दौरान NTPC के चेयरमैन एवं एमडी गुरदीप सिंह से प्रदेश में औद्योगिक विस्तार को लेकर बात की गई। विचार-विमर्श के बाद एमओयू का आदान-प्रदान भी किया गया। 

आईटी सेक्टर के लिए मध्य प्रदेश में अपार संभावनाएं 
आईटी सेक्टर के सत्र में नई आईटी पॉलिसी, ड्रोन पॉलिसी की जानकारी दी गई। एडिशनल चीफ सेकेट्री संजय दुबे ने कहा कि मध्य प्रदेश में आईटी के लिए बेहतर माहौल बन चुका है। इंदौर में 100 से ज्यादा आईटी कंपनियां हैं। इंदौर आईटी का हब बन चुका है। दूसरे शहरों में भी आईटी इंडस्ट्री में निवेश आ रहे हैं। क्वालिटी एजुकेशन, बेहतर खान पान और अच्छी आबो हवा आईटी प्रोफेशनलों को आकर्षित करती है। प्रदेश सरकार आईटी सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए आईटी पार्क विकसित कर रही है। जिसमें स्पेस पाने वाली कंपनियों को एसईजेड की रियायत मिल रही है। मध्य प्रदेश के शहरों में आईटी के लिए ईको सिस्टम विकसित हो चुका है।

विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर गौतम अडानी से हुई चर्चा

गौतम अडानी से वार्ता करते मुख्यमंत्री मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला
Global Investors Summit in Bhopal: भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स (GIS) समिट वन-टू-वन चर्चा में अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में निवेश पर बात हुई। मध्यप्रदेश की अपार संभावनाओं, मजबूत बुनियादी ढांचे और उद्योगों के लिए अनुकूल नीतियों पर विचार-विमर्श किया गया। 

मध्य प्रदेश अब इंडस्ट्रियल ग्रोथ में भी आगे
निवेशक सुनील जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश देश का दिल कहलाता है, लेकिन अब यह इंडस्ट्रियल ग्रोथ में भी आगे है। 

 

ईजीमाई ट्रिप के सीईओ रिकांत पिट्टी से चर्चा

ईजीमाई ट्रिप के सीईओ के साथ चर्चा करते सीएम। - फोटो : अमर उजाला
भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स (GIS) समिट उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वन-टू-वन चर्चा में EaseMyTrip के सीईओ और सह-संस्थापक रिकांत पिट्टी के साथ एक उपयोगी चर्चा की। चर्चा में निवेश के अवसरों, पर्यटन क्षेत्र के विस्तार और मध्य प्रदेश के यात्रा और आतिथ्य उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

आदित्य बिड़ला समूह प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक

आदित्य बिड़ला समूह प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। - फोटो : अमर उजाला
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आदित्य बिड़ला समूह के प्रतिनिधिमंडल के साथ एक साथ बैठक की। इस वार्ता में सतीश पई, एमडी, हिंडाल्को, एचके अग्रवाल, एमडी, ग्रासिम और थॉमस चेरियन, एमडी, एस्सेल माइनिंग शामिल हुए। इस चर्चा में मध्य प्रदेश में निवेश बढ़ाने, औद्योगिक विकास और व्यवसाय उत्कृष्टता के केंद्र के रूप में मध्य प्रदेश की स्थिति को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।

आचार्य बालकृष्ण से भी निवेश पर चर्चा

आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के एमडी आचार्य बालकृष्ण ने भेंट कर प्रदेश में निवेश के संबंध में सार्थक चर्चा की।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर चर्चा

सीएम से मिला टोरेंट पावर प्रतिनिधिमंडल। - फोटो : अमर उजाला
टोरेंट पावर प्रतिनिधिमंडल के साथ चर्चा की। मध्य प्रदेश में निवेश के अवसरों, ऊर्जा क्षेत्र के विस्तार और एक स्थायी भविष्य के लिए मध्य प्रदेश के बिजली बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। इस चर्चा में जिगीश मेहता, निदेशक (उत्पादन) और ओम प्रकाश नैनवाल, सहायक महाप्रबंधक (भूमि, संपर्क) शामिल रहे।

हमारे पास देश का सबसे बड़ा जंगल
मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि मध्य प्रदेश के पास देश का सबसे बड़ा जंगल है। दो ज्योर्तिलिंग है। धार्मिक पर्यटन में प्रदेश को बढ़ावा मिला है। पर्यटन के कारण रोजगार भी बढ़ा है।
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि समिट के कारण मध्य प्रदेश में बड़ा निवेश तो आएगा ही, साथ में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। बुंदेलखंड की बीना रिफाइनरी के लिए केंद्र सरकार ने 54 हजार करोड़ रुपए दिए है। इससे एक लाख से ज्यादा रोजगार निर्मित होंगे।

भोजन में बाजरे का खिचड़ा, बेसन
मेहमानों को परोसे गए भोजन ने देसी विदेशी व्यंजनों का स्वाद भी मिला। बाजरे का खिचड़ा, बेसन, हरी भरी सब्जियों के अलावा मेक्सिकन और चाइनीज फूड भी मेन्यू में शामिल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें