फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोल ग्यारस आज: पुराने शहर में ट्रैफिक बदलेगा, जुलूस जहां पहुंचेगा वहीं बंद होंगे रास्ते, 6 चरणों में डायवर्जन

Tue, 22 Sep 2026 08:37 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

डोल ग्यारस के जुलूस के चलते भोपाल के पुराने शहर में दोपहर 1 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू होगा। जुलूस के आगे बढ़ने के साथ छह चरणों में रास्ते बंद किए जाएंगे। तलैया काली मंदिर पहुंचने पर भारत टॉकीज से पुलिस कंट्रोल रूम तक दोपहिया-चारपहिया वाहनों के लिए बड़ा डायवर्जन रहेगा। 
विज्ञापन
पिछले साल का पूराने शहर में निकला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डोल ग्यारस के जुलूस के चलते मंगलवार को पुराने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहेगी। दोपहर 1 बजे से जुलूस खत्म होने तक वाहनों की आवाजाही चरणबद्ध तरीके से नियंत्रित की जाएगी। जुलूस जिस रास्ते से आगे बढ़ेगा, उस हिस्से में जरूरत के मुताबिक वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा और ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। जुलूस चौक बाजार से लखेरापुरा, भवानी मंदिर, पीरगेट, सेफिया कॉलेज रोड, इमामबाड़ा चौकी, जनकपुरी पानी की टंकी, जुमेराती गेट, सराफा चौक, इब्राहिमपुरा, रंजन पेन कॉर्नर, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, तलैया काली मंदिर, लिली टॉकीज चौराहा और पीएचक्यू तिराहा होते हुए खटलापुरा मंदिर पहुंचेगा। पुराने शहर, रेलवे स्टेशन या आसपास के इलाकों की ओर जाने वालों को मंगलवार को सामान्य से अधिक समय लेकर निकलना होगा। जुलूस के तलैया काली मंदिर पहुंचने पर सबसे बड़ा ट्रैफिक बदलाव होगा।
विज्ञापन


छह चरणों में समझें पूरा डायवर्जन प्लान
1. पीरगेट: भारी वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा
कहां से रास्ता बंद रहेगा: पीरगेट से आगे मध्यम और भारी मालवाहक वाहनों के साथ बीसीएलएल सिटी बसों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। भोपाल टॉकीज से इमामबाड़ा की ओर भी मध्यम और भारी वाहन नहीं जा सकेंगे।
वैकल्पिक रास्ता: रॉयल मार्केट से तीन मोहरा, भोपाल टॉकीज, नादरा बस स्टैंड और भारत टॉकीज होकर निकल सकेंगे।
2. इमामबाड़ा चौकी: नादरा से घोड़ा नक्कास तक रोक
कहां से रास्ता बंद रहेगा: नादरा बस स्टैंड से घोड़ा नक्कास की ओर जाने वाले सभी वाहनों को रोका जाएगा।
वैकल्पिक रास्ता: वाहनों को परिवर्तित मार्गों से निकाला जाएगा।
3. जनकपुरी तिराहा: जुमेराती गेट की ओर रास्ता बंद
कहां से रास्ता बंद रहेगा: आजाद मार्केट तिराहे से जुमेराती गेट तक वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। चौक बाजार से लोहा बाजार होकर भी जुमेराती गेट नहीं जा सकेंगे।
विज्ञापन

4. सुल्तानिया रोड: भारी वाहनों पर रोक
कहां से रास्ता बंद रहेगा: मोती मस्जिद से बुधवारा और बुधवारा से मोती मस्जिद की ओर मध्यम और भारी मालवाहक वाहन नहीं जा सकेंगे।
वैकल्पिक रास्ता: मोती मस्जिद से रेतघाट-गिन्नौरी और बुधवारा से गिन्नौरी-रेतघाट होकर वाहन निकल सकेंगे।
5. खटलापुरा मंदिर: अंतिम हिस्से में रहेगा बदलाव
कहां से रास्ता बंद रहेगा: पुराने मछली घर तिराहे और पीएचक्यू तिराहे से खटलापुरा मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता बंद रहेगा।
वैकल्पिक रास्ता: पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे से गांधी पार्क मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकेगा।
6. तलैया काली मंदिर: सबसे बड़ा डायवर्जन जुलूस के तलैया काली मंदिर पहुंचने के बाद दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए भारत टॉकीज से लिली टॉकीज होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम तिराहे तक रास्ता बंद रहेगा।
न्यू मार्केट और एमपी नगर जाने के लिए: भारत टॉकीज से पुल बोगदा, प्रभात चौराहा और सुभाष नगर आरओबी होकर जाएं।
रेलवे स्टेशन जाने के लिए:पुलिस कंट्रोल रूम से जेल मुख्यालय, कोर्ट चौराहा, मैदा मिल और सुभाष नगर आरओबी होकर निकलें।
रोशनपुरा से भारत टॉकीज जाने के लिए: लिंक रोड नंबर-1, बोर्ड ऑफिस, डीबी मॉल, मैदा मिल, सुभाष नगर आरओबी और प्रभात चौराहा होकर जाएं।
भारत टॉकीज से रोशनपुरा जाने के लिए: पुल बोगदा, प्रभात चौराहा, सुभाष नगर आरओबी, एमपी नगर, बोर्ड ऑफिस और लिंक रोड नंबर-1 का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एमपी में 9 साल बाद कैंपस में चुनावी हलचल: ABVP को डीयू की जीत से जोश, राहुल के इंदौर दौरे से NSUI भी सक्रिय


कहां-कहां रहेगा ज्यादा असर
डोल ग्यारस के जुलूस का असर पुराना शहर, पीरगेट, इमामबाड़ा, जुमेराती, सुल्तानिया रोड, बुधवारा, तलैया, भारत टॉकीज और खटलापुरा मंदिर के आसपास ज्यादा रहेगा। जुलूस आगे बढ़ने के साथ संबंधित हिस्से में ट्रैफिक रोका जाएगा और स्थिति सामान्य होने पर रास्ता खोला जाएगा।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें