फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- गरीबी मिटाओगे तो अपने आप जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी

Wed, 14 Jul 2021 09:33 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दिग्विजय सिंह ने कहा कि गरीबी इसका मुख्य कारण है, गरीबी मिटाओगे तो अपने आप जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी। मैंने तो 2000 में ही ये नीति बना दी थी, इन्हें तो 21 साल बाद समझ आ रही है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कानून पर हो रहे विवाद के बीच अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने कहा है कि पढ़े लिखे लोगों के 2-3 से ज्यादा बच्चे कहां होते हैं। गरीबी इसका मुख्य कारण है, गरीबी मिटाओगे तो अपने आप जनसंख्या नियंत्रित हो जाएगी। मैंने तो 2000 में ही ये नीति बना दी थी, इन्हें तो 21 साल बाद समझ आ रही है।

विज्ञापन


बता दें कि इससे पहले नीतीश कुमार ने भी योगी सरकार द्वरा लाए जा रहे जनसंख्या नियंत्रण कानून पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा था कि महिलाओं को शिक्षित किए बिना जनसंख्या पर नियंत्रण करना मुश्किल है।

दिग्विजय ने पेट्रोल और डीजल के कीमतों में बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार को घेरा
इसके अलावा उन्होंने महंगाई पर भी केंद्र सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि बेतहाशा महंगाई से जनता काफी परेशान है। जब ईंधन की कीमतों में मामूली वृद्धि की जाती थी तो भाजपा सदस्य इसका विरोध करते थे। अब, ईंधन की कीमतें 110 रुपये को पार कर गई हैं। पीएम ने डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 32.5 रुपये और पेट्रोल पर 33 रुपये कर दिया है। उन्होंने जनता को लूटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें