फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकसित भारत युवा संसद 2026: मंत्री विश्वास सारंग बोले- युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के ध्वजवाहक

Fri, 20 Mar 2026 08:30 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में विकसित भारत युवा संसद 2026 के समापन कार्यक्रम में मंत्री विश्वास सारंग ने युवाओं से संवाद किया और विजेताओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
 
विज्ञापन
मंत्री विश्वास सारंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग शुक्रवार को मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर स्थित मानसरोवर भवन में आयोजित विकसित भारत युवा संसद 2026 प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय समापन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए युवा प्रतिभागियों से संवाद किया एवं उनके विचारों की सराहना कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रदेश के 54 जिलों से चयनित 270 युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया, जिनमें से शीर्ष 3 प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर पर मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: चांद का दीदार नहीं, अब 21 मार्च को होगी ईद, शहरभर में नमाज के टाइम तय, फित्रा की रकम भी घोषित

मंत्री सारंग ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह मंच केवल संवाद का माध्यम नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए विचारों की ऊर्जा का केंद्र है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में युवा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रमुख ध्वजवाहक हैं। विकसित भारत 2047 का संकल्प तभी साकार होगा, जब युवा संस्कारित, अनुशासित और जिम्मेदार होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य सरकार युवाओं को नवाचार, स्टार्टअप, तकनीक, शोध एवं नेतृत्व के क्षेत्र में व्यापक अवसर प्रदान कर रही है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही प्रदेश एवं देश की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: मध्यप्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियां शुरू, राज्य वित्त आयोग का गठन, जयभान सिंह पवैया बने अध्यक्ष
विज्ञापन


मंत्री सारंग ने बताया कि खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवाओं को सशक्त बनाने हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें खेलो एमपी यूथ गेम्स, प्रत्येक विधानसभा में खेल परिसर की स्थापना, पार्थ योजना, फिट इंडिया क्लब, मध्यप्रदेश युवा प्रेरक अभियान, युवा उत्सव, खेलो बढ़ो अभियान तथा सहकारिता के माध्यम से खेल एवं युवा गतिविधियों को प्रोत्साहन शामिल हैं। इन पहलों का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक युवा को चेंजमेकर के रूप में विकसित करना है। 

ये भी पढ़ें-  MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, इन 34 जिलों में अलर्ट; ओले-बारिश और तेज आंधी का खतरा

कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं को संसदीय प्रक्रिया एवं लोकतांत्रिक मूल्यों से परिचित कराना, उनके नेतृत्व, संवाद एवं निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना तथा समसामयिक राष्ट्रीय मुद्दों पर उनके विचारों को मंच प्रदान करना है। इससे विकसित भारत 2047 के विजन में युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें