फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deadly Cough Syrup: जीतू पटवारी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात, सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप

Mon, 06 Oct 2025 01:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने  सिर्फ एक डॉक्टर की गिरफ्तारी कर असली दोषियों को बचाया जा रहा है, जबकि ड्रग कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
पीड़ित परिवारों से वार्ता करते जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने परासिया में कफ सिरप कांड से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि सरकार एक डॉक्टर की गिरफ्तारी करके दोषियों को बचाना चाहती है। डॉक्टर लक्षणों के आधार पर दवा लिखता है। उसको केमिकल की जानकारी नहीं होती है। सरकार को इस मामले में असल दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। 

विज्ञापन


इसमें ड्रग कंट्रोल और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। सरकार के मंत्रियों ने कई दिनों तक इस घटना के बारे में जानकारी नहीं ली। उन्होंने मांग की है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Deadly Cough Syrup: दवा कंपनी का सच तलाशने तमिलनाडु जाएगा विशेष जांच दल, 16 बच्चों की मौत; लगातार बढ़ रहा आंकड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 16 मासूम बच्चों की मौत एक हृदय विदारक घटना है। पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना प्रकट की है। कांग्रेस पार्टी इस गहरे दुख की घड़ी में प्रत्येक शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी है। हम तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक छिंदवाड़ा के उन नन्हे फ़रिश्तों को न्याय नहीं मिल जाता, जिनकी मासूम ज़िंदगियां सरकारी लापरवाही और दवा माफिया की घिनौनी साज़िश का शिकार हो गईं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें