फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने जीतू पटवारी के खिलाफ चुनाव आयोग से की शिकायत, प्रचार पर रोक लगाने की मांग

Mon, 27 Jul 2026 06:42 PM IST
Anand Pawar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

दतिया उपचुनाव के प्रचार में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयानों को लेकर भाजपा ने निर्वाचन आयोग का रुख किया है। भाजपा ने पटवारी पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और सरकारी संस्थाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने का आरोप लगाते हुए दतिया में उनके प्रचार पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा दिए गए बयानों को लेकर भाजपा ने प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त से शिकायत की है। भाजपा ने पटवारी पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और शासकीय संस्थाओं के खिलाफ तथ्यहीन और आपत्तिजनक आरोप लगाने का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को भोपाल में प्रदेश के मुख्य निर्वाचन आयुक्त को लिखित शिकायत देकर कहा कि जीतू पटवारी के बयान भ्रामक और निराधार हैं। पार्टी का आरोप है कि ऐसे बयानों के जरिए मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने के साथ-साथ शासकीय संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े करने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा ने शिकायत में कहा कि पटवारी के बयानों से मतदाताओं के बीच भ्रम और तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। इससे दतिया में कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका भी जताई गई है। पार्टी ने दावा किया कि इस तरह के बयान चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले हैं और आदर्श आचार संहिता की भावना के विपरीत हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP: एमपी को मूंग खरीद का 87% कोटा, अब तक सिर्फ 2% खरीदी; केंद्र बोला- पहले मंजूर मात्रा पूरी करें

दतिया में प्रवेश और प्रचार पर रोक की मांग
भाजपा ने निर्वाचन आयोग से मामले की तत्काल जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने यह भी मांग रखी है कि चुनाव प्रचार की शेष अवधि के दौरान जीतू पटवारी के दतिया विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश और चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध लगाया जाए। भाजपा का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से मतदाताओं को बिना दबाव और भय के अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल सुनिश्चित किया जा सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  दतिया का दंगल: आशुतोष साध रहे जातीय समीकरण तो घनश्याम को जनता से सीधा जुड़ाव पहुंचा रहा लाभ

सीएम को लेकर पटवारी ने यह कहा
बता दें, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश सरकार पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने सरकार पर प्रशासनिक मशीनरी के दुरुपयोग और चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप लगाया। पटवारी ने अधिकारियों को निष्पक्ष होकर काम करने की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं और अधिकारियों को किसी राजनीतिक दबाव में नहीं आना चाहिए। भाजपा ने पटवारी के इन बयानों को मुख्यमंत्री और शासकीय संस्थाओं की छवि खराब करने वाला बताते हुए निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें