फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में हुई क्रिएटर्स समिट-2025: CM डॉ. यादव बोले- मध्यप्रदेश में भी दिये जायेंगे स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड्स

Mon, 01 Sep 2025 09:48 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल क्रिएटर्स समिट-2025 कार्यक्रम में कहा कि मध्य प्रदेश में स्टेट क्रिएटर्स अवॉर्डस दिए जाएंगे। मीडिया इन्फ्लुएंसर्स ओर कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका बेहद अहम हैं। 
विज्ञापन
भोपाल क्रिएटर्स समिट-2025 में सीएम डॉ. यादव और जनसंपर्क आयुक्त सुदाम खाड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में क्रिएटर्स समिट-2025 का आयोजन हुआ। रविवार को निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आज हम डिजिटल युग में जी रहे हैं। सूचनाओं और घटनाओं का प्रसार बड़ी तेजी से होता है। ऐसे दौर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स की भूमिका बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि आप लोग जो भी कंटेंट वायरल करेंगे, वही समाज तक पहुंचेगा। इसलिए अपने प्रभाव और ताकत का समाजहित में सही दिशा में सदुपयोग करना आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि सभी क्रिएटर्स को अपने दायित्व को समझते हुए अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल समाज और देश के विकास में करना चाहिए। यही सच्ची समा सेवा है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की पहुंच और प्रभाव का उपयोग शासकीय योजनाओं और विकास कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में किया जा सकता है। इसीलिए हमारी सरकार प्रदेश में सोशल मीडिया के जरिए पब्लिक नेटवर्किंग को बढ़ावा दे रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने क्रिएटर्स से कहा कि वे सरकार के कामों को भी जनता तक पहुंचाये, सरकार क्रिएटर्स को सभी जरूरी मदद और सुविधाएं प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घोषणा करते हुए कहा कि अब मध्यप्रदेश में स्टेट क्रिएटर्स अवार्ड दिए जायेंगे। इसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जायेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  संतोष की हरी झंडी के बाद भाजपा जिला कार्यकारिणियों का गठन शुरू, हरदा, मऊगंज, देवास और सागर ग्रामीण की सूची जारी
 
क्रिएटर्स सिंहस्थ-2028 से जुड़ें 
मुख्यमंत्री ने यहां क्रिएटर्स द्वारा आयोजित टाक शो में भी हिस्सा लिया। टॉक शो में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ-2028 में सोशल मीडिया से जुड़े क्रिएटर्स को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। समिट में प्रदेश भर से आए यूट्यूबर्स, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल आर्टिस्ट्स ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर कंटेंट मॉनेटाइजेशन, ऑडियंस इंगेजमेंट और डिजिटल दुनिया के नए ट्रेंड्स पर गहन चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने 17 प्रकार की अवार्ड कैटेगरी में बेस्ट परफॉर्मर क्रिएटर्स को  ‘क्रिएटर्स अवार्ड्स’ भी प्रदान किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News:  सीएम विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का अनावरण एवं ऐप का लोकार्पण आज करेंगे, युवाओं से संवाद भी होगा

क्रिएटर्स ने दुनिया की सोच बदल दी 
समिट जनसंपर्क सचिव एवं आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने कहा कि क्रिएटर्स ने दुनिया की सोच बदल दी है। ये एक नई तरह की आरेन्ज इकानामी है जो अब दुनिया में 6 ट्रिलियन डातर की हो गई है। उन्होंने कहा कि आप अपनी क्रियेटिव सोच के साथ आगे बढ़, सरकार आपके अच्छे काम में आपके साथ है।

ये भी पढ़ें-  Bhopal : भाजपा महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम मोदी की मां को अपशब्द कहने का मामला पकड़ा तूल

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें