फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cough Syrup: 'ड्रग कंट्रोलर को क्लीन चिट क्यों? मतलब भ्रष्टाचार हुआ' जीतू पटवारी ने स्वास्थ्य मंत्री को घेरा

Sat, 11 Oct 2025 12:41 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Cough Syrup is Taking Life: पटवारी ने सवाल उठाया कि कंपनी के मालिक को गिरफ्तार किया गया, लेकिन मुख्य दोषी ड्रग कंट्रोलर को क्यों छोड़ा गया। उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री से इस्तीफा देने और सीएम से अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग भी की।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Madhya Pradesh Cough Syrup Case: छिंदवाड़ा में कफ सिरप से मासूम बच्चों की मौत के मामले में डॉक्टर की गिरफ्तारी का जहां एक ओर विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस दोषियों पर कार्रवाई के लिए आवाज बुलंद किए हुए है। कोल्ड्रिफ कफ सिरप से मौत के मामले में अब तक कई लोगों पर कार्रवाई की गई है। दवा निर्माता कंपनी श्रीसन फार्मा के मालिक एस रंगनाथन को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद भी कांग्रेस मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार की कार्रवाई पर हमलावर बने हुए हैं। जीतू ने एस रंगनाथन के लिए मौत की सजा की मांग की है।  

विज्ञापन

 

जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने सवाल करते हुए कहा, "तमिलनाडु से गिरफ्तार किए गए कंपनी के मालिक को मौत की सजा मिलनी चाहिए, लेकिन आप ड्रग कंट्रोलर को क्यों छोड़ रहे हैं, जो इस घटना का मुख्य दोषी है? स्वास्थ्य मंत्री उसे क्लीन चिट क्यों देते रहे? इसका मतलब है कि भ्रष्टाचार हुआ है। सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक इस एक महीने में कफ सिरप की 157 बोतलें बिक चुकी हैं। भाजपा हिंदू-मुस्लिम मुद्दे उठाकर और कांग्रेस के बारे में तरह-तरह की नकारात्मक बातें कहकर आपसे वोट लेती है। ड्रग कंट्रोलर को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री को जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देना चाहिए। अगर वह इस्तीफा नहीं दे रहे हैं, तो सीएम को उन्हें बर्खास्त कर देना चाहिए"
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें