कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील
- फोटो : अमर उजाला
मध्य प्रदेश विधानसभा में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विधेयक-2026 पेश होने के बाद कांग्रेस के विधायकों ने सरकार पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद और आतिफ अकील ने विधेयक को लेकर अलग-अलग मुद्दों पर सरकार को घेरा। कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने आरोप लगाया कि सरकार ने यूसीसी विधेयक को तय प्रक्रिया के तहत नहीं, बल्कि अचानक सदन में पेश किया।
अनुपूरक कार्यसूची में भी शामिल नहीं था
उन्होंने कहा कि यह विधेयक अनुपूरक कार्यसूची में भी शामिल नहीं था, फिर इसे अचानक लाने की क्या जरूरत थी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह सरकार बनी, उसी तरह यह विधेयक भी चोरी-छिपे लाया गया।
यह भी पढ़ें-
UCC पर विधानसभा में छिड़ा सियासी संग्राम: कांग्रेस बोली- यूसीसी की जल्दबाजी, ओबीसी और पिछड़ों पर चुप क्यों?
आतिफ अकील ने मुस्लिमों को यूसीसी से बाहर रखने की मांग की
वहीं कांग्रेस विधायक आतिफ अकील ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर और संविधान ने सभी नागरिकों को स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदाय को यूसीसी से छूट दी गई है, उसी तरह मुस्लिम समुदाय को भी इससे बाहर रखा जाना चाहिए। अकील ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग उठाई थी और इस बार भी वही मांग दोहराई है। उनका कहना था कि दोनों मांगों को लागू किया जाना चाहिए।