फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में कांग्रेस का निर्वाचन आयोग घेराव: बैरिकेड पर चढ़े, पुलिस ने चलाई वाटर कैनन; कई कार्यकर्ता हुए घायल

Mon, 28 Sep 2026 03:21 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

एसआईआर के विरोध में भोपाल में निर्वाचन आयोग कार्यालय का घेराव करने निकली कांग्रेस और पुलिस के बीच झड़प हुई। बैरिकेड पर चढ़े कार्यकर्ताओं को रोकने पुलिस ने पानी की बौछार की। झड़प में उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे समेत कई घायल हो गए। प्रदर्शन में ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाए कार्यकर्ता को जंजीरों में बांधकर प्रतीकात्मक विरोध भी किया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के विरोध में सोमवार को भोपाल में कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेडिंग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। कुछ कार्यकर्ता बैरिकेड पर चढ़ गए और झंडे लहराने लगे। भीड़ को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की। इसके बाद पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को बसों में बैठाकर मौके से हटाया। प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प में उप नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे समेत कई घायल हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें संभाला। उन्हें बाद में अस्पताल  पहुंचाया गया।

विज्ञापन


ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर पहुंचे कार्यकर्ता
प्रदर्शन में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध भी किया। एक कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार का मुखौटा पहनकर पहुंचा। उसे जंजीरों में बांधकर प्रदर्शन किया गया। जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी इस प्रतीकात्मक प्रदर्शन में शामिल नजर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस दौरान वोट चोर, गद्दी छोड़ के नारे लगाए।
विज्ञापन

विज्ञापन

पीसीसी से शुरू हुआ प्रदर्शन
निर्वाचन आयोग कार्यालय के घेराव से पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के सामने सभा हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, पूर्व मंत्री और विधायक समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। सभा के बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़े। पुलिस ने रास्ते में बैरिकेड लगाकर उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं के बैरिकेड पार करने की कोशिश के बाद स्थिति बिगड़ी और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई।

यह भी पढ़ें-एमपी में मानसून विदाई की उल्टी गिनती शुरू: 37.7 इंच बारिश, सामान्य कोटे से सिर्फ 0.2% दूर, अब धूप बढ़ेगी

एसआईआर को लेकर कांग्रेस का विरोध
कांग्रेस मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर लगातार विरोध कर रही है। पार्टी का आरोप है कि एसआईआर के बाद बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। कांग्रेस ने हटाए गए नामों का विधानसभा, जिला और कारणवार विवरण सार्वजनिक करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोकने के बाद कई लोगों को बसों में बैठाकर मौके से हटाया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें