फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर निर्माण के लिए दिग्विजय सिंह भी 'समर्पित', दिया 1 लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा

Mon, 18 Jan 2021 04:42 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : PTI
विज्ञापन

अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनाने के लिए देश में राम मंदिर समर्पण निधि अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत देश के हर हिंदू परिवार से 'समर्पण निधि' ली जा रही है और लोग करोड़ों रुपये दान कर रहे हैं। राम मंदिर के लिए दान देने वालों की कड़ी में अब कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम भी जुड़ गया है। उन्होंने एक लाख 11 हजार 111 रुपये का चंदा दिया है।

विज्ञापन

पीएम मोदी के जरिये भेजा चेक

जानकारी के मुताबिक, दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जरिये राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट को चेक भेजा। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को पत्र भी लिखा। साथ ही, राम मंदिर निर्माण के लिए देश में लोगों से चंदा जुटाने का काम सौहार्द्रपूर्ण तरीके से करने की अपील की। हालांकि, दिग्विजय सिंह ने विश्व हिंदू परिषद से अपील की है कि वह राम मंदिर के पुराने चंदे का लेखा-जोखा भी जनता के सामने रखे। 

अब तक इतने करोड़ हुए जमा

बता दें कि राम मंदिर निर्माण के लिए पूरे देश में महज दो दिन के दौरान 100 करोड़ रुपये का दान मिलने का दावा किया जा रहा है। यह जानकारी खुद श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने दी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की जानकारी मिली है कि इतनी बड़ी राशि दो दिनों में इकट्ठा कर ली गई। 

इन्होंने दिया सबसे ज्यादा चंदा

चंपत राय ने बताया कि राम मंदिर सबसे बड़ा योगदान उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के पूर्व विधायक सुरेंद्र बहादुर सिंह ने किया। उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष एवं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय को 1 करोड़ 11 लाख 11 हजार 111 रुपये का चेक दिया। गौरतलब है कि कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए चले आंदोलन में विश्व हिंदू परिषद सबसे आगे रही है।
विज्ञापन

राम मंदिर बनाने का काम शुरू

गौरतलब है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2019 के दौरान फैसला सुनाया था। इसके बाद अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ हो गया। अब राम मंदिर का मॉडल बन चुका है और काम भी लगभग शुरू हो चुका है। फिलहाल मंदिर निर्माण के लिए धन संग्रह किया जा रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें