फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: पुलिस की कांबिंग गश्त, फरार आरोपियों की धरपकड़ और बदमाशों पर नकेल कसने दर्जनों वारंट किए तामील

Thu, 25 Dec 2025 03:57 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नववर्ष कार्यक्रमों के मद्देनज़र भोपाल देहात पुलिस ने कॉम्बिंग गश्त की। अभियान में 41 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 20 स्थायी व 21 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई। 
विज्ञापन
photo आरोपी के साथ पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल के स्वागत के लिए होने वाले कार्यक्रमों व जश्र में आपराधिक तत्व किसी तरह का उत्पात न मचाएं इसके लिए राजधानी व उसके आसपास के इलाकों में सुरक्षा को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्रामीण पुलिस ने बीती रात काम्बिंग गश्त की। इस दौरान कई फरार आरोपी गिरफ्तार किए गए जबकि दर्जनों वारंट तामील कराए गए। इस दौरान सभी थानों का बल सडक़ पर मौजूद रहा।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-15 दिनों तक बुजुर्ग दंपति को किया 'डिजिटल अरेस्ट', ऐन वक्त पर पुलिस ने 60 लाख की ठगी से बचाया 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक भोपाल (देहात) राम चरण प्रजापति द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं आम जनमानस में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से फरार आरोपियों की धरपकड़ तथा गुंडा एवं निगरानी बदमाशों पर प्रभावी निगरानी रखने हेतु निर्देश जारी किए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में एसडीओपी मंजू चौहान के मार्गदर्शन में भोपाल (देहात) के थाना बिलखिरिया, थाना सूखी सेवनिया, थाना ईटखेड़ी, थाना परवलिया सडक़ एवं थाना बैरसिया क्षेत्र में बीती रात कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया। इस विशेष अभियान में 80 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों की सतत मॉनिटरिंग में सक्रिय सहभागिता की। अभियान के दौरान 20 स्थायी वारंट एवं 21 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। कुल 41 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। 32 जमानती वारंट एवं 37 सम्मनों की तामील की गई तथा 28 गुंडा बदमाशों एवं 26 निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें