फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड: पचमढ़ी से भी सर्द हुए भोपाल-इंदौर, बीस शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे पहुंचा

Fri, 13 Nov 2026 06:52 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला, भोपाल

सार

पहाड़ों में बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश में दिखने लगा है। प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। भोपाल में 12.2 और इंदौर में 11.1 डिग्री तापमान दर्ज हुआ, जो पचमढ़ी के 12.6 डिग्री से भी कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में रात का पारा एक से दो डिग्री और गिर सकता है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड बढ़ने के आसार हैं। 
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर भारत के पहाड़ों में बर्फबारी की आहट के साथ ही मध्य प्रदेश में ठंड ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। रातें सर्द होने लगी हैं और सुबह कई शहरों में धुंध छाने लगी है। प्रदेश के 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से नीचे पहुंच गया है। हैरानी की बात यह है कि प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी के मुकाबले भोपाल और इंदौर की रातें ज्यादा ठंडी रहीं। मौसम के बदले मिजाज का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इंदौर में न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री और भोपाल में 12.2 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पचमढ़ी में पारा 12.6 डिग्री रहा। यानी मैदानी शहरों ने ठंड के मामले में हिल स्टेशन को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान कटनी के करौंदी में 10.6 डिग्री दर्ज हुआ। दमोह में पारा 11 डिग्री रहा। शहडोल के कल्याणपुर में 11.4, शाजापुर के गिरवर में 11.6 और मलाजखंड में 12.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। जबलपुर, रायसेन और उमरिया में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा। उज्जैन में 14 और ग्वालियर में 14.6 डिग्री दर्ज किया गया। इन आंकड़ों से साफ है कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में रात की ठंड बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


अगले पांच दिन में और गिरेगा पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है। नवंबर के दूसरे पखवाड़े से ठंड का असर और बढ़ने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में संभावित बर्फबारी के साथ उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश के तापमान को प्रभावित करेंगी। राजस्थान के बीकानेर संभाग में 14 और 15 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश होने की संभावना है। इसके बाद वहां ठंड बढ़ सकती है। इसका असर भी प्रदेश के मौसम पर पड़ने का अनुमान है।

फिलहाल बारिश का कोई अलर्ट नहीं
मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के किसी भी जिले में आंधी या बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में मौसम प्रणालियों के कारण आंधी-बारिश का दौर बना हुआ था, लेकिन अब मौसम साफ होने के साथ रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल निगम शिक्षा उपकर के 183 करोड़ कहां खर्च?: स्कूलों को नहीं मिला फर्नीचर-शौचालय,पार्षद ने की जांच की मांग
विज्ञापन


ग्वालियर-चंबल में बढ़ेगी ठंड की मार
नवंबर के दूसरे पखवाड़े में ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर ज्यादा दिखाई दे सकता है। यहां उत्तर दिशा से आने वाली ठंडी हवाएं सीधे पहुंचती हैं। मौसम के पुराने रिकॉर्ड भी बताते हैं कि इस इलाके में नवंबर के दौरान तापमान काफी नीचे जा चुका है। ग्वालियर में 57 साल पहले नवंबर में न्यूनतम तापमान तीन डिग्री और उज्जैन में 53 साल पहले 2.3 डिग्री तक पहुंचा था।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें