फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम मोहन यादव का औचक निरीक्षण: मुख्यमंत्री ने अशोकनगर में परखी योजनाओं की हकीकत, जनसुनवाई में सुनीं समस्याएं

Tue, 27 Jan 2026 05:25 PM IST
अशोकनगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/अशोकनगर

सार

MP: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर के ग्राम मढ़ी महिदपुर में औचक जनसुनवाई कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने योजनाओं की हकीकत परखी और अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।

विज्ञापन
जनसुनवाई करते सीएम यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुशासन की दिशा में एक और मजबूत पहल करते हुए अशोकनगर जिले के ग्राम मढ़ी महिदपुर में औचक निरीक्षण किया। बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यमंत्री सीधे ग्राम सभा की जनसुनवाई में पहुंचे, जिससे प्रशासनिक अमला और ग्रामीण दोनों ही चौंक गए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने सरपंच, पंचों और ग्रामीणों के साथ जमीन पर बैठकर गांव के विकास कार्यों और सरकारी योजनाओं की स्थिति पर खुलकर चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए पूछा कि क्या उन्हें सरकारी योजनाओं का वास्तविक लाभ मिल रहा है और किन समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अधिकारियों को निर्देश
जिसके बाद ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सीएम के सामने रखीं, जिन्हें सुनते ही मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल आदेश जारी करना नहीं है, बल्कि योजनाओं के धरातली क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति को समझना और सुधार करना है।

पढ़ें: ग्वालियर में CNG पंप कर्मचारी का कारनामा: हार्ट अटैक से तड़पते ड्राइवर को CPR देकर लौटाई सांसें, देखें वीडियो 

बैठक में क्या बोले सीएम यादव?

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वे इसी तरह प्रदेशभर में नियमित रूप से दौरे करेंगे, ताकि सीधे आमजन से संवाद स्थापित किया जा सके और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित हो। इससे सरकार और जनता के बीच विश्वास मजबूत होगा और योजनाएं अधिक प्रभावी ढंग से लागू हो सकेंगी। मुख्यमंत्री की यह पहल ग्रामीण मध्य प्रदेश के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है, जिससे सुशासन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें