फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा टिकट पर तकरार तेज: सज्जन वर्मा बोले- हम जैसे लोग पहुंच गए तो दूसरे नेताओं की बंद हो जाएगी दुकान

Tue, 31 Mar 2026 08:54 PM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान तेज हो गई है। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि हम पहुंचे तो दूसरे नेताओं की दुकानदारी बंद हो जाएगी। इस बयान से पार्टी के भीतर मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर सियासी खींचतान खुलकर सामने आने लगी है। टिकट की दौड़ में शामिल नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे अंदरूनी मतभेद भी उजागर हो रहे हैं। इसी बीच पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा के एक बयान ने पार्टी की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है।
विज्ञापन


दावेदारी पर खुलकर बोले वर्मा
राज्यसभा की उम्मीदवारी को लेकर अपनी इच्छा जाहिर करते हुए सज्जन वर्मा ने कहा कि उनके मन में भी उच्च सदन तक पहुंचने की इच्छा है, लेकिन यह राह आसान नहीं होती। उन्होंने इशारों-इशारों में कहा कि जिन नेताओं का प्रदेशभर में मजबूत नेटवर्क है, उनके राज्यसभा पहुंचने से अन्य नेताओं की राजनीतिक जमीन कमजोर पड़ सकती है।
विज्ञापन


हम पहुंचे तो बंद हो जाएगी दुकानदारी
वर्मा ने तीखा बयान देते हुए कहा कि यदि उनके जैसे नेता राज्यसभा में पहुंचते हैं, तो कई अन्य नेताओं की दुकानदारी बंद हो जाएगी। उनके इस बयान को पार्टी के भीतर चल रही प्रतिस्पर्धा और गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-गैस संकट के बीच कालाबाजारी, भोपाल में 50 सिलेंडर जब्त, शादी सीजन से पहले कमर्शियल सिलिंडर का संकट


कांग्रेस में बढ़ती खींचतान
राज्यसभा चुनाव के नजदीक आते ही मध्यप्रदेश कांग्रेस में दिग्गज नेताओं के बीच मतभेद सतह पर आने लगे हैं। अलग-अलग नेताओं की दावेदारी और बयानबाजी से यह साफ है कि टिकट को लेकर अंदरूनी संघर्ष तेज हो चुका है। सज्जन वर्मा के बयान के बाद पार्टी के भीतर और बाहर दोनों जगह राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इन मतभेदों को कैसे साधता है और आखिरकार राज्यसभा के लिए किसे मैदान में उतारा जाता है।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें