फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: दो साल तक लिव-इन में रखा, फिर शादी से मुकरा, आशियाना बिल्डर संचालक के बेटे पर दुष्कर्म का केस दर्ज

Sat, 11 Apr 2026 06:24 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal: भोपाल में  आशियाना बिल्डर के बेटे रमन बूलचंदानी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसे दो साल तक लिव-इन में रखकर शोषण किया और बाद में शादी से मुकर गया। पहले पुलिस ने मामला दर्ज करने में देरी की, लेकिन पुलिस आयुक्त संजय कुमार के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के रसूखदार 'आशियाना बिल्डर' के संचालक के बेटे रमन बूलचंदानी के खिलाफ एमपी नगर थाना पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। आरोपी ने पीड़िता को दो साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रखा और बाद में शादी के वादे से मुकर गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि आरोपी की गिरफ्तारी अभी शेष है। 
विज्ञापन


लिव-इन में किया शोषण
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलतः उत्तर प्रदेश की रहने वाली पीड़िता करीब तीन साल पहले नौकरी की तलाश में भोपाल आई थी। वर्ष 2024 में उसकी मुलाकात रमन बूलचंदानी से हुई। शुरुआत में सामान्य बातचीत के बाद आरोपी ने उसे मेल-मुलाकात के बहाने करीब लाना शुरू कर दिया। इसके बाद फरवरी 2024 में आरोपी रमन ने युवती को एमपी नगर स्थित होटल के एक कमरे में बुलाया। वहां उसने युवती के सामने प्यार का इजहार किया और शादी का वादा करते हुए उसके साथ पहली बार शारीरिक संबंध बनाए। 

शादी के वादे से मुकरा आरोपी
इसके बाद आरोपी ने युवती को कोलार रोड स्थित एक मकान में रहने की व्यवस्था कराई, जिसका खर्च वह स्वयं उठाता था। इस दौरान वह लगातार युवती के साथ लिव-इन में रहा और शारीरिक शोषण करता रहा। युवती ने जब रमन पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी ने अपने वादे से साफ इनकार कर दिया। इसे लेकर दोनों के बीच पिछले कुछ समय से काफी विवाद भी चल रहा था। अंततः परेशान होकर पीड़िता पुलिस की शरण में पहुंची। रसूखदार बिल्डर होने के कारण कई दिनों तक पीड़िता को थाना पुलिस सीमा विवाद बताकर प्रकरण दर्ज करने से बचती रही। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: वंदे मातरम विवाद गरमाया; जीतू पटवारी बोले– देशभक्ति के लिए भाजपा के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं
विज्ञापन


कमिश्नर के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
थाने पर सुनवाई ना होता देख पीड़िता ने पुलिस आयुक्त संजय कुमार को शिकायती आवेदन दिया और पूरी घटना बताई। आयुक्त के निर्देश के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, इस पूरे मामले पर एमपी नगर थाना प्रभारी जयहिंद शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर रमन बुलदानी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को पहले अधिकार क्षेत्र के चलते दूसरे थाने भेजा गया था, लेकिन अब एमपी नगर पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें