भोपाल को भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी को भिक्षावृत्ति मुक्त शहर बनाने गुरुवार को एम.पी. नगर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। यह कार्यवाही कलेक्टर कार्यालय में आयोजित भिक्षावृत्ति उन्मूलन संबंधी बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में की गई। एसडीएम एम.पी. नगर एल.के. खरे के नेतृत्व में एसीपी मनीष भारद्वाज तथा संयुक्त टीम ने व्यापमं चौराहे सहित आसपास के इलाकों में भिक्षावृत्ति में संलग्न व्यक्तियों के विरुद्ध सघन कार्रवाई की। इस दौरान राजस्थान से आए भिक्षुकों को समझाइश दी गई और उन्हें अपने गृह राज्य लौटने का आग्रह किया गया। वहीं, भिक्षावृत्ति में संलग्न महिलाओं को चेतावनी देकर उनके घर भेजा गया।