फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट बैठक कल: डिफाल्टर किसानों की ब्याज माफी योजना को मंजूरी की तैयारी, 11 लाख किसानों को होगा फायदा

Mon, 08 May 2023 11:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में किसानों की ब्याज माफी योजना को मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा भी कई अहम प्रस्ताव को स्वीकृति मिलेगी। 
विज्ञापन
कैबिनेट बैठक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चुनावी साल में सरकार हर वर्ग को साधने में जुटी हुई है। सरकार डिफाल्टर किसानों के दो लाख रुपये तक के सहकारी समितियों के कर्ज का ब्याज माफ करने जा रही है। प्रदेश के सहकारी समितियों से दो लाख रुपये तक के कर्ज नहीं चुकाने पर डिफाल्टर हुए किसानों का ब्याज माफ करने की घोषणा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की थी। इसके लिए बजट में अलग-अलग करीब 2400 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।  
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में किसानों की ब्याज माफी योजना को मंजूरी मिल सकती है।  ब्याज माफी योजना में दो लाख तक मूलधन और ब्याज जिन किसानों के ऊपर बकाया है, उन्हें ब्याज माफी दी जाएगी। इस योजना के तहत 2123 करोड़ रुपये का भार राज्य सरकार पर आएगा। योजना के तहत प्रदेश के करीब 11 लाख किसानों को फायदा होगा। उक्त किसान डिफाल्टर की श्रेणी से बाहर आ जाएंगे।

ये फैसले भी संभव
इसके अलावा कैबिनेट बैठक में रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने उसे भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंपने को भी मंजूरी देने का प्रस्ताव लाया जाएगा। सरकार द्वारा रीवा हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने लिए 99 एकड़ जमीन नागरिक विमानन विभाग को दी जा चुकी है। अब हवाई अड्डे के रूप में उसे विकसित करने के लिए हवाई पट्टी को भी भारतीय विमान पत्तन प्राधिकरण को सौंपने का अनुबंध करने को मंजूरी दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही खंडवा में तहसील खालवा को राजस्व अनुभाग बनाने।
छतरपुर जिले में नवीन गौरीहार में अनुविभाग खोले जाने प्रस्ताव को हरी झंडी मिलने की संभावना है।  देवास में टोंकखुर्द को अनुभाग बनाने और वेब जीआईएस 2.0 परियोजना के अनुमोदन के संबंध में भी बैठक में चर्चा होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें