फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: छह दिन से लापता युवक का पुलिया के नीचे मिला शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; पुलिस जांच में जुटी

Sat, 30 May 2026 10:17 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

सतलापुर से छह दिन पहले लापता युवक राजेश राय का शव भोपाल के कटारा हिल्स में पुलिया के नीचे मिला। घटनास्थल के पास उसकी स्कूटी खड़ी मिली। शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
photo मृतक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल। रायसेन जिले के सतलापुर से छह दिन पहले लापता हुए युवक का शव भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। शव बायपास किनारे रापड़िया गांव के पास एक पुलिया के नीचे मिला, जबकि मृतक की स्कूटी घटनास्थल के पास खड़ी मिली। इससे मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, सतलापुर निवासी राजेश राय 24 मई की शाम घर से यह कहकर निकले थे कि वे समरधा क्षेत्र में डिलीवरी का काम करने जा रहे हैं। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चला। इसके बाद परिजनों ने सतलापुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

शरीर पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन

29 मई को स्थानीय लोगों ने रापड़िया गांव के पास बायपास किनारे पुलिया के नीचे नाले के पास एक शव पड़ा देखा। शव से तेज दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची कटारा हिल्स थाना पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। जांच में उसकी पहचान राजेश राय के रूप में हुई।

पढ़ें: त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह को उपभोक्ता आयोग से हटाने पर मंथन, नियमों में निलंबन का प्रावधान नहीं 

पुलिस के मुताबिक शव करीब पांच से छह दिन पुराना था और काफी हद तक डीकंपोज हो चुका था। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कुछ चोटों के निशान मिले हैं, हालांकि पुलिस ने इन्हें सामान्य बताया है। फिलहाल हत्या की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस का कहना है कि यह भी संभव है कि युवक किसी कारण पुलिया के पास गिर गया हो और समय पर मदद नहीं मिलने से उसकी मौत हो गई हो। हालांकि कई सवाल अब भी अनसुलझे हैं। यदि यह हादसा था तो शव पुलिया के नीचे कैसे पहुंचा? और उसकी स्कूटी घटनास्थल के पास खड़ी अवस्था में क्यों मिली?

कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की विस्तृत रिपोर्ट और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामला रहस्य और संदेह के घेरे में है

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें