भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के विचार-विमर्श के बाद संगठन और सरकार के बीच बेहतर समन्वय के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। सोमवार को उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि अब सरकार के सभी मंत्री प्रतिदिन सोमवार से शुक्रवार दोपहर 1 से 3 बजे तक भाजपा प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। देवड़ा ने बताया कि सोमवार को वे स्वयं और मंत्री गौतम टटवाल कार्यालय में मौजूद रहे, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उनसे मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिले की छोटी बड़ी समस्याएं व्यक्तिगत भी होती है क्षेत्र की भी रहती है। संगठन की दृष्टि से कोई समस्या होती है तो उन समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए और कम से कम वह कार्यालय जाकर मंत्रीगणों के साथ बैठकर अपनी समस्या बता सकते हैं। हम भी यह कोशिश करेंगे कि उन समस्याओं का समाधान यथासंभव जल्द से जल्द किया जाएगा।