फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुनून: बस-ट्रेन नहीं मिली तो भी दिखाई हिम्मत, 350 किमी बाइक चला भोपाल पहुंचाया मृत पक्षी का सैंपल

Mon, 11 Jan 2021 04:47 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी आरपी तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बर्ड फ्लू का आंतक अब तक मध्य प्रदेश के 18 जिलों में फैल चुका है। जिस किसी जिले से मरे हुए पक्षी मिल रहे हैं, उन सभी को एकत्रित कर सैंपल परीक्षण के लिए भोपाल के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला में भेजा जा रहा है। इसी तरह शनिवार को निवाड़ी जिले के सोरका गांव में भी दो दर्जन मरे हुए पक्षी पाए गए। उनके सैंपल को भोपाल पहुंचाने की जिम्मेदारी पृथ्वीपुर के सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी आरपी तिवारी को दी गई। 

विज्ञापन


मश्किलें आईं पर नहीं मानी हार
सैंपल जल्द से जल्द भोपाल पहुंचाने के लिए उन्होंने बस की टिकट बुक की, लेकिन वह समय पर बस पकड़ न सके। इसके बाद उन्होंने झांसी से ट्रेन में की टिकट बुक करने की कोशिश की, वो भी नहीं मिल सकी। ऐसी स्थिति में आरपी तिवारी थोड़ा परेशान तो जरूर हुए, लेकिन ड्यूटी को पूरा करने के लिए उन्होंने हार नहीं मानी। वे बाइक से अपने बेटे के साथ शनिवार की सुबह सैंपल लेकर भोपाल के लिए रवाना हो गए। तिवारी और उनके बेटे ने बाइक से करीब 350 किलोमीटर की दूरी तय की और रविवार सुबह भोपाल में सैंपल जमा करवा दिए। यह एक अनुकरणीय मिसाल है। 

इन जिलों में पाए गए बर्ड फ्लू के वायरस 
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 328 सैंपल राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा रोग अनुसंधान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से अलीराजपुर से आए नमूनों में बर्ड फ्लू का वायरस नहीं मिला है। वहीं, इंदौर, मंदसौर, आगर, नीमच, देवास, उज्जैन, खंडवा, खरगौन, गुना, शिवपुरी, राजगढ़, शाजापुर, विदिशा, भोपाल, होशंगाबाद, अशोकनगर, दतिया और बड़वानी में कौओं व जंगली पक्षियों में बर्ड फ्लू के वायरस पाए गए हैं। 
विज्ञापन


बर्ड फ्लू से देश के नौ राज्य प्रभावित 
इसके अलावा अब तक देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के वायरस होने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, केरल राज्यों के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें