फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर यात्रियों को बड़ी राहत: रानी कमलापति-दानापुर स्पेशल ट्रेन, दो-दो ट्रिप का शेड्यूल,16 स्टेशनों पर ठहराव

Tue, 03 Feb 2026 05:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

होली पर्व पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने रानी कमलापति-दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन 27 फरवरी से 3 मार्च के बीच दो-दो ट्रिप में संचालित होगी और मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश व बिहार के प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन
रेलवे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर्व पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल ने बड़ी सुविधा की घोषणा की है। रेल प्रशासन द्वारा रानी कमलापति–दानापुर के बीच द्वि-साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, जिससे मध्य प्रदेश और बिहार के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सीधी राहत मिलेगी। रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 01667/01668 के तहत यह स्पेशल ट्रेन कुल 02-02 ट्रिप संचालित की जाएगी।
विज्ञापन


यह रहेगा संचालन शेड्यूल
गाड़ी संख्या 01667 रानी कमलापति-दानापुर होली स्पेशल-यह ट्रेन शुक्रवार 27 फरवरी 2026 और सोमवार 02 मार्च 2026 को दोपहर 2:25 बजे रानी कमलापति स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8:45 बजे दानापुर पहुंचेगी।गाड़ी संख्या 01668 दानापुर-रानी कमलापति होली स्पेशल-यह ट्रेन शनिवार 28 फरवरी 2026 और मंगलवार 03 मार्च 2026 को सुबह 11:15 बजे दानापुर से रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:55 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-एक माह बाद भी जांच ठप, SIT कार्यालय पहुंचे कांग्रेसी, आरोप-महापौर और अफसरों को बचाया जा रहा
विज्ञापन



इन प्रमुख स्टेशनों पर मिलेगा ठहराव
नर्मदापुरम, इटारसी, पिपरिया, गाडरवारा, नरसिंहपुर, जबलपुर, सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्ज़ापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-मोबाइल-लाइफस्टाइल से बिगड़ रही बच्चों की थायराइड ग्रंथि, युवाओं में तेजी से बढ़ा हाइपोथाइरॉएडिज्म

बढ़ने वाले यात्रियों का दबाव कम करने का प्रयास
पश्चिम मध्य रेल के सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि होली त्योहार के दौरान बढ़ने वाले यात्री दबाव को कम करने के उद्देश्य से यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, ताकि यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
यात्रियों से अपील की गई है कि ट्रेन के समय, ठहराव और कोच संरचना से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी प्राप्त करें।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें