फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के टूर पर थाईलैंड गए भोपाल के युवक की मौत, दो दिन बाद आएगा शव

Thu, 30 Oct 2025 10:34 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के युवक अंकित साहू की थाईलैंड के फुकेट में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। वह मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी के टूर पर गया था। साथी निकेश को रेस्क्यू टीम ने बचाया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने थाई दूतावास से संपर्क कर शव को शीघ्र भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
अंकित साहू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में रहने वाले एक युवक की थाईलैंड में मौत हो गई है। भोपाल का युवक मेडिकल इक्विपमेंट कंपनी में कार्य करता था और कंपनी के टूर पर ही थाईलैंड गया था। उसके साथ पांच-छह लोग थे, जिनमें एक और युवक भी भोपाल का था। मृतक की पार्थिव देह एक नवंबर तक भोपाल आने की संभावना है। घटना की सूचना मिलने के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि युवक की समुद्र में डूबने से मौत हो गई है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- इंटरव्यू के बहाने दिल्ली, नोएडा और उज्जैन में आरोपी ने किया गंदा काम, पीड़िता ने दर्ज कराया केस

जानकारी अनुसार अंकित साहू भोपाल का रहने वाला है। वह बीएल लाइफ साइंस कंपनी में कार्य करता था। कंपनी की तरफ से थाईलैंड के फुकेट टूर पर गया था। वहां समुद्र की तेज लहरों में डूबने से उसकी मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने उनके मित्र निकेश को सुरक्षित बचा लिया है। अंकित के रिश्तेदार सागर जिले के गढ़ाकोटा में रहते हैं। उन्होंने रहली से विधायक व पूर्व मंत्री गोपाल भार्गव को जानकारी दी। भार्गव ने सोशल मीडिया में जानकारी साझा की है। भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को भी इसकी सूचना दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने उच्च प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर अंकित साहू के शव को भारत लाने की प्रक्रिया शीघ्र कराने का अनुरोध भी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने मामले को संजीदगी से लेते हुए दिल्ली स्थित थाईलैंड दूतावास में संपर्क कर अंकित के शव को भारत लाने की प्रक्रिया जल्दी करने का आग्रह किया है। बताया जा रहा है कि एक नवंबर को अंकित का शव भारत आ जाएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें