फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: केंद्रीय संयुक्त सचिव ने एम्स भोपाल का किया निरीक्षण, अधिकारियों को व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश

Mon, 01 Sep 2025 07:05 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

एम्स भोपाल में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम्स के अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने और सामंजस्य से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एम्स पहुंची संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल स्थित एम्स में सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एम्स के अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाएं सुधारने और सामंजस्य से काम करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी एचओडी के साथ बैठक की।
विज्ञापन



एचओडी के सुझाव और पक्ष को गंभीरता से लिया जाए
बैठक के दौरान संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने स्पष्ट किया कि विभागों के मामले में विभाग प्रमुख (एचओडी) के आदेश, सुझाव और पक्ष को गंभीरता से लिया जाए। प्रबंधन को निर्देश दिए गए कि स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी में उठे एम्स भोपाल से जुड़े मामलों का जल्द समाधान किया जाए। एम्स के डॉक्टरों का कहना है कि यदि संयुक्त सचिव का यह दौरा सफल रहा तो काफी हद तक मरीजों की परेशानी का समाधान हो सकता है।

यह भी पढ़ें-जीतू पटवारी पर हुए हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन, सुरक्षा बढ़ाने की मांग,DGP से मिला प्रतिनिधि मंडल
विज्ञापन



सभी डीन और वरिष्ठ संकाय सदस्यों के साथ बैठक
संयुक्त सचिव अंकिता मिश्रा बुंदेला ने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, शैक्षणिक वातावरण और निर्माणाधीन परियोजनाओं का अवलोकन किया। इस दौरान एम्स के प्रभारी कार्यपालक निदेशक प्रो. (डॉ.) माधवानंद कर और उपनिदेशक (प्रशासन) संदेश कुमार जैन मौजूद रहे। उन्होंने निदेशक, सभी डीन और वरिष्ठ संकाय सदस्यों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-भोपाल निगम की अच्छी पहल, गणेश पंडालों से निकल रहे फूल-माला से 100 लोगों को मिला रोजगार, प्रदूषण भी कम
गणेश पूजा में शामिल हुईं बुंदेला
दौरे के दौरान संयुक्त सचिव बुंदेला छात्रावास परिसर का भ्रमण किया और गणेश पूजा में शामिल होकर छात्रों व स्टाफ के साथ समय बिताया। इसने संस्थान के जीवंत सांस्कृतिक और शैक्षणिक वातावरण को उजागर किया। संयुक्त सचिव बुंदेला ने संस्थान में चल रही प्रमुख परियोजनाओं जैसे क्रिटिकल केयर सेंटर, गामा नाइफ सेंटर और मल्टी-लेवल पार्किंग प्रोजेक्ट का भी निरीक्षण किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें