फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: जहर की शीशी लेकर PCC चीफ के बंगले पहुंचे उज्जैन के निर्भय सिंह, दबंगों ने घर पर कर लिया है कब्जा

Sat, 01 Feb 2025 05:59 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

उज्जैन के रहने वाले निर्भय सिंह के घर पर दबंगों ने कब्जा कर लिया गया है। परेशान होकर वे परिवार के साथ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बंगले पर जहर की शीशी लेकर पहुंच गए। पटवारी ने कलेक्टर से बात कर उन्हें आश्वासन दिया है।

 
विज्ञापन
पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उज्जैन जिले के एक गांव में दबंगों ने आदिवासी परिवार के मकान पर जबरन कब्जा कर लिया है।  कब्जे से परेशान  पीड़ित परिवार बच्चों के साथ न्याय के लिए  जहर की शीशी लेकर शनिवार को सुबह पीसीसी चीफ जीतू पटवारी के बंगले पहुंच गए। और अपनी परेशानी बताने लगे इसके बाद जीतू पटवारी ने कलेक्टर से बात कर पीड़ित परविार को उचित सहायता का भरोसा दिलाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार का बयान लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



यह है पूरा मामला 
यह मामला उज्जैन जिले के बामनापाती, तहसील बननेघर का है। पीड़ित निर्भय सिंह अपनी पत्नी और तीन छोटे छोटे बच्चों के साथ पहुंचे थे। जीतू पटवारी ने पीड़ित निर्भय सिंह से जहर की शीशी वापस लेकर उज्जैन कलेक्टर से फोन पर बात की। पटवारी ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया है। टीटी नगर थाना पुलिस पटवारी के बंगले पहुंची। जीतू पटवारी ने पुलिस को जहर की शीशी दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किया है। पीड़ित परिवार के घर पर कोरोना लॉकडाउन के वक्त दबंगों ने घर कब्जा कर लिया है। पीड़ित आदिवासी परिवार का कहना है सभी जगह न्याय की गुहार लगा चुका है। कहा- न्याय नहीं मिला तो जहर खाकर अपनी जान दे दूंगा। दबंगों के साथ साथ पुलिस पर भी प्रताड़ित करने और झूठा मामला दर्ज करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें