फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: वेतन न मिलने से परेशान महिला सफाईकर्मी ने की आत्महत्या, संबंधित अधिकारियों से होगी पूछताछ

Sat, 21 Jan 2023 10:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक महिला सफाईकर्मी ने आत्महत्या कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला को दो महीने से वेतन नहीं मिला था, इससे वह काफी परेशान थी। इससे आहत होकर उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक सफाईकर्मी ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उसे दो महीने से वेतन नहीं मिला था। वह लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचइई) विभाग के एक कार्यालय में आउट सोर्स के तहत सफाईकर्मी का काम करती थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


विवेचना अधिकारी प्रधान आरक्षक दिग्विजय सिंह ने बताया कि अनिता मैना पति बाबूलाल मैना (45) दुर्गा नगर, चूनाभट्टी में रहती थी। वह पोस्ट ऑफिस में संविदा सफाईकर्मी थीं, जबकि उनके पति पीएचई विभाग में ठेकेदार के पास काम करते हैं। अनिता ने शुक्रवार सुबह फांसी लगा ली। परिजन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और शव पीएम के बाद परिजन को सौंप दिया। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि अनिता और बाबूलाल के तीन लड़के और एक लड़की है। दो बेटे अलग रहते हैं और प्राइवेट काम करते हैं। जबकि एक बेटा और बेटी उनके साथ रहते हैं।

बेटी काजल ने पुलिस को बताया कि किश्त नहीं चुकाने पर गुरुवार शाम रिकवरी एजेंट घर पहुंचे थे। उन्होंने किश्त के बारे में पूछताछ की तो मां ने बताया कि दो महीने से वेतन नहीं मिला है। रिकवरी एजेंट ने कहा कि अगले महीने तक आप पुरानी और नई किश्त जमा कर देना। पुलिस को अनिता के पास से सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजन के बयान के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि वेतन नहीं मिलने से दुखी होकर उन्होंने आत्महत्या की है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें