फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काल बन गई पानी की बाल्टी: भोपाल में 10 महीने की बच्ची खेलते-खेलते गिरी, मां किचन में थी; थम गई मासूम की सांस

Thu, 29 Jan 2026 05:12 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: मां ने बच्ची के नहीं दिखने पर उसकी खोजबीन की। जिसके बाद मासूम बाथरूम में बाल्टी में डूबी हुई मिली। आनन-फानन में परिजन उसे हमीदिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के ईदगाह हिल्स इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जहां महज 10 माह की मासूम बच्ची की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। मां की नजरों से केवल 10 मिनट के लिए ओझल होना उस नन्हीं जान के लिए काल बन गया।
विज्ञापन


घटना पीएनबी कॉलोनी की है, जहां करण सिंह जाटव अपने परिवार के साथ रहते हैं। रोज की तरह घर में सामान्य गतिविधियां चल रही थीं। मां किचन में व्यस्त थीं और बच्ची खेलते-खेलते बाथरूम तक पहुंच गई। वहां रखी पानी से भरी बाल्टी में बच्ची मुंह के बल गिर गई। नन्हें हाथ-पांव मदद के लिए तड़पते रहे, लेकिन आवाज़ बाहर तक नहीं पहुंच सकी।

मां पहुंची तो नीली पड़ चुकी थी नवजात
कुछ देर बाद जब बच्ची दिखाई नहीं दी तो मां ने बड़े बेटे से पूछा। जवाब न मिलने पर बेचैनी बढ़ी और जैसे ही बाथरूम का दरवाजा खोला गया, वहां का दृश्य देखकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बच्ची का सिर बाल्टी में डूबा था, पैर ऊपर की ओर थे और शरीर निढाल। चेहरे पर नीला पड़ चुका रंग सब कुछ बयां कर रहा था। घबराए परिजन बच्ची को तुरंत हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पढे़ं: 4000 किमी का सफर तय कर रायसेन में गिरा विदेशी उपकरण, हवाओं ने भटका दिया था रास्ता; गांव वाले कुछ और समझे
विज्ञापन


सूचना मिलने पर शाहजहांनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के मामा संदीप ने बताया कि पूरा परिवार सदमे में है। किसी ने सोचा भी नहीं था कि घर के भीतर रखा एक साधारण सा बर्तन इतना बड़ा हादसा बन जाएगा। पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है और हर पहलू से मामले की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें