फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: FD रिलीज करने के नाम पर एक लाख की घूस मांगने वाले तीन गिरफ्तार, रिश्वत में ले रहे थे 60 हजार का चेक

Sat, 14 Dec 2024 09:51 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में लोकायुक्त ने नगर पालिका परिषद बाड़ी के तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी ₹1,00,000 रिश्वत मांग रहे थे। ट्रैप के दौरान ₹40,000 नगद और ₹60,000 चेक लेते हुए गिरफ्तार किए गए। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
भोपाल लोकायुक्त की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महानिदेशक जयदीप प्रसाद के निर्देश पर लोकायुक्त संभाग भोपाल ने एक बड़ा भ्रष्टाचार ट्रैप ऑपरेशन किया। इस कार्रवाई में नगर पालिका परिषद बाड़ी, रायसेन के तीन कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। ट्रैप के दौरान आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा (सीएमओ), शुभम जैन (कंप्यूटर ऑपरेटर), और जय कुमार समयपाल (नगर पालिका परिषद) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


आवेदक राजेश मिश्रा ने शिकायत की थी कि वर्ष 2021 में नगर पालिका परिषद बाड़ी के श्मशान घाट निर्माण कार्य के लिए टेंडर के साथ 3 लाख 40 हजार रुपये की FD जमा की गई थी, जिसे रिलीज करने के लिए आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा ने एक लाख रुपयों की मांग की थी। मिश्रा द्वारा पुलिस अधीक्षक विशेष पुलिस स्थापना भोपाल को शिकायत करने के बाद शिकायत का सत्यापन लोकायुक्त विभाग द्वारा किया गया। सत्यापन के दौरान यह पाया गया कि आरोपी बद्री प्रसाद शर्मा के साथ अन्य दो आरोपियों, शुभम जैन और जय कुमार ने मिलकर आवेदक को रिश्वत देने के लिए मजबूर किया था।

आवेदक की शिकायत सही पाए जाने पर लोकायुक्त संभाग भोपाल ने 13 दिसंबर को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। ट्रैप के दौरान आरोपी शुभम जैन को 40,000 नगद और 60,000 का चेक लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, जबकि आरोपी जय कुमार को भी गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई के बाद आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चेक से रिश्वत लेने का मामला
भोपाल में रिश्वत लेने के इस मामले में चौंकाने वाली बात है कि इसमें चेक के माध्यम से रिश्वत ली जा रही थी। सामान्यतः रिश्वत की राशि नगद में ली जाती है, लेकिन इस मामले में आरोपी ने रिश्वत के रूप में ₹60,000 का चेक स्वीकार किया। यह कार्रवाई लोकायुक्त संभाग भोपाल के द्वारा की गई, जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें