राजधानी भोपाल में लगातार हुई बारिश से भोपाल का लाइफ लाइन कहा जाने वाला बड़े तालाब के जल स्तर में बढ़ोतरी शुरु हो गई है। हालांकि यह बढ़ोतरी बहुत कम है। अभी इसको पूरी तरह भरने में अगस्त,सितंबर तक का समय लग सकता है। पुराने आंकड़े को देख तो ऐसी ही स्थिति रही है। बड़े तालाब को लेकर विशेषज्ञ कहते हैं कि पिछले 18 साल में कभी ऐसा नहीं हुआ कि जुलाई में बड़े तालाब का जलस्तर फुल लेवल तक पहुंचा हो। 13 अगस्त 2006 में भोपाल में बाढ़ के हालात बने थे, उस समय के बाद सितंबर में ही जलस्तर फुल लेवल तक पहुंचा है। पिछले साल अगस्त में इस स्थिति में पहुंच पाया था।
16 फिट पानी और भरेगा तो खुलेंगे भदभदा डैम के गेट
जानकारी के लिए बतादें कि बड़ा तालाब की जलभराव क्षमता 1666.80 फीट है। अभी इसमें 1658.90 फीट पानी है। इसे पूरा भरने में 16 फीट से ज्यादा पानी की जरूरत है। इसके बाद भदभदा डैम के गेट खुलेंगे। यहां से शहर के 25 प्रतिशत हिस्से में पानी की सप्लाई होती है।
यह भी पढ़ें-एमसीयू में नए कुलगुरु आने के बाद से बदलाव शुरू, कई विभाग के अध्यक्षों को बदला, अपडेट होगा सिलेबस
सिर्फ ढाई फीट ही कम हुआ पानी
प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है लेकिन भोपाल में अभी तक ज्यादा बारिश नहीं हुई है। विशेषज्ञों की माने तो मई महीने में भोपाल में तेज गर्मी नहीं पड़ने के कारण पानी वाष्पीकृत नहीं हुआ। वहीं निगम की सख्ती के चलते पानी की चोरी के मामले भी सामने नहीं आए हैं। ऐसे में दो महीने में सिर्फ ढाई फीट ही पानी कम हुआ है। पिछले साल हुई वर्षा के दौरान बड़ा तालाब पूरा भर गया था, जिससे भदभदा डैम के गेट खोलने पड़ गए थे।
यह भी पढ़ें-प्रदेश की तीन विभूतियां जो फर्श से अर्श पर पहुंचीं, सीएम मोहन यादव के हाथों हुए सम्मानित
भोपाल में 41 इंच बारिश का रिकॉर्ड
भोपाल में 41 इंच बारिश का रिकॉर्ड भोपाल में जुलाई में खूब बारिश होती है। यहां एक ही महीने में 1031.4 मिमी यानी 41 इंच के करीब बारिश होने का रिकॉर्ड है। यह साल 1986 को हुई थी। 22 जुलाई 1973 को एक ही दिन में 11 इंच बारिश हुई थी, जो अब तक का रिकॉर्ड है।