फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: त्यौहार कमेटी की कमान अब अहमद के हाथ, डॉ. खुर्रम के इंतकाल से खाली हुई थी जगह

Fri, 02 Aug 2024 07:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

करीब चार दशक पुरानी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी देशभर में अपनी कार्यकारिणी और गतिविधियां रखती है। रमजान, ईद, मुहर्रम से लेकर ईद मिलादुन्नबी, शब ए बारात और छोटे बड़े त्यौहारों की जानकारी देने से लेकर इनके लिए जरूरी इंतजाम तक की जिम्मेदारी यह कमेटी संभालती है।
विज्ञापन
हाफिज सैयद अहमद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. औसाफ शाहमीरी खुर्रम के इंतकाल के बाद खाली हुई इस जगह को नया ओहदेदार मिल गया है। सर्वसहमति के आधार पर इस पद के लिए डॉ. खुर्रम के बेटे हाफिज सैयद अहमद को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कमेटी के ओहदेदारों और समुदाय के लोगों ने मिलकर लिए फैसले के बाद हाफिज अहमद के नाम का ऐलान कर दिया गया है। हालांकि डॉ. खुर्रम के इंतकाल के बाद कई नाम चर्चाओं में थे, लेकिन अंतिम फैसला परिवार में ही जिम्मेदारी रखे जाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


करीब चार दशक पुरानी संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी देशभर में अपनी कार्यकारिणी और गतिविधियां रखती है। रमजान, ईद, मुहर्रम से लेकर ईद मिलादुन्नबी, शब ए बारात और छोटे बड़े त्यौहारों की जानकारी देने से लेकर इनके लिए जरूरी इंतजाम तक की जिम्मेदारी यह कमेटी सम्हालती है। कमेटी के दिवंगत अध्यक्ष डॉ. खुर्रम इसके लिए खास प्रयास करते रहे हैं। त्योहारों के अलावा सामाजिक सरोकार के कामों में भी उनका गहरा लगाव रहा। शासन, प्रशासन से लेकर राजनीतिक दलों में भी डॉ. खुर्रम की बात को तवज्जो देती रही है। इस मौके पर ऑल इंडिया उलेमा बोर्ड के अध्यक्ष काजी सैयद अनस अली नदवी, अंसार उल हसन सिद्दीकी, मकबूल मंसूरी आदि भी मौजूद थे।

चलाया था एक बशर, एक शजर अभियान
अपने जीवनकाल के अंतिम दिनों में डॉ औसाफ शाहमीरी खुर्रम ने वृहद पौधा रोपण का एक प्रोग्राम शुरू किया था। इसे एक बशर, एक शजर (एक व्यक्ति, एक वृक्ष) अभियान नाम दिया गया है। नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष हाफिज सैयद अहमद ने कहा कि डॉ खुर्रम द्वारा संचालित की जाने वाली गतिविधियां पूर्ववत जारी रहेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में एक पेड़ मां के नाम, अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी को मजबूत बनाने में जहां सारा देश शामिल है, उसमें मुस्लिम समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए जाएंगे। हाफिज अहमद ने कहा कि पौधा रोपण को लेकर देशभर की जिला और छोटी कमेटियों को टॉरगेट देकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


(भोपाल से खान आशु की रिपोर्ट)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें