फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'टीचर का एक्सीडेंट हुआ है': दो महीने तक झूठ बोलकर घर बैठी रही छात्रा, तालाब में शव मिलने से भोपाल में सनसनी

Sun, 23 Aug 2026 10:23 AM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के रातीबड़ इलाके में नौवीं की छात्रा योगिता चौहान का शव बड़े तालाब में मिला है। छात्रा करीब दो महीने से स्कूल नहीं जा रही थी और उसने परिजनों को क्लास टीचर के एक्सीडेंट की बात बताई थी।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के रातीबड़ इलाके में 9वीं कक्षा की 15 वर्षीय छात्रा योगिता चौहान का शव बड़े तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। छात्रा करीब दो महीने से स्कूल नहीं जा रही थी। उसने परिजनों को क्लास टीचर के एक्सीडेंट का हवाला दिया था। गुरुवार को परिजनों ने जब उस पर स्कूल जाने के लिए दबाव बनाया तो वह दादी को पेन खरीदने के लिए भेजकर घर से निकल गई। देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की और रातीबड़ थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद सूरजनगर के पीछे बड़े तालाब में उसका शव मिला।
विज्ञापन


रातीबड़ पुलिस के अनुसार, योगिता डीपीएस में कक्षा 9वीं की छात्रा थी और सूरजनगर में अपनी मां, चाचा और दादी के साथ रहती थी। वर्ष 2021 में सड़क हादसे में उसके पिता की मौत हो गई थी। तालाब के पास एक पेड़ की डाल पर योगिता का दुपट्टा और नीचे एक चप्पल मिली है। इन परिस्थितियों के आधार पर पुलिस को आशंका है कि छात्रा ने तालाब में छलांग लगाकर आत्महत्या की होगी। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

टीसी को लेकर स्कूल और चाचा के बयान में विरोधाभास
मामले में छात्रा के स्कूल से जुड़ा एक और तथ्य सामने आया है। इस जानकारी के बाद मामला संदिग्ध हो गया है। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि करीब दो महीने पहले योगिता अपने चाचा के साथ स्कूल आई थी और सरकारी स्कूल में दाखिला लेने की बात कहते हुए टीसी मांगी थी। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, उसे टीसी दे दी गई थी। वहीं, छात्रा के चाचा ने टीसी लेने से इनकार किया है। दोनों के बयानों में विरोधाभास मिलने के बाद पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। छात्रा ने दो महीने तक स्कूल क्यों नहीं जाना शुरू किया, उसने परिजनों से टीचर के एक्सीडेंट की बात क्यों कही और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इन सभी सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  उज्जैन में स्वाइन फ्लू की दस्तक: महिला की मौत के बाद खाचरोद में मिला दूसरा H1N1 केस, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
विज्ञापन


पुलिस स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, परिजनों और छात्रा से जुड़े अन्य लोगों से जानकारी जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें