फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल का न्यू मार्केट बनेगा आइडियल बिजनेस जोन: पार्किंग, अतिक्रमण और सौंदर्यकरण पर बड़ा एक्शन प्लान तैयार

Sun, 05 Apr 2026 11:04 AM IST
Sandeep Kumar Tiwari न्यूज डेस्क,अमर उजाला भोपाल

सार

भोपाल के न्यू मार्केट को आइडियल बिजनेस जोन बनाने के लिए बड़ा एक्शन प्लान तैयार हुआ है। पार्किंग व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण हटाकर नो-हॉकर्स जोन लागू करने और प्रमुख चौराहों के सौंदर्यकरण जैसे फैसले लिए गए हैं। साथ ही व्यापारियों को 30 साल के किराएदारी अनुबंध में राहत देने की तैयारी है।
विज्ञापन
न्यू मार्केट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के न्यू मार्केट को आधुनिक और व्यवस्थित व्यापारिक हब बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। न्यू मार्केट व्यापार संरक्षण समिति के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक भगवानदास सबनानी से मुलाकात कर बाजार को आइडियल बिजनेस जोन बनाने पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनसे व्यापारियों और ग्राहकों दोनों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


पार्किंग पर बड़ा फैसला
मार्केट के आसपास टू-व्हीलर पार्किंग (रंगमहल से डॉ. प्रसाद तक) जल्द शुरू होगी। साथ ही पिंक पार्किंग भी चालू करने के निर्देश दिए गए हैं। फोर-व्हीलर पार्किंग के लिए नए स्थान चिन्हित किए जाएंगे। व्यापारियों और रहवासियों को मल्टीलेवल पार्किंग में रियायती पास दिलाने का अभियान भी चलाया जाएगा।

न्यू मार्केट बनेगा नो-हॉकर्स जोन
अतिक्रमण पर सख्ती दिखाते हुए न्यू मार्केट को पूरी तरह नो-हॉकर्स जोन बनाने का निर्णय लिया गया है। स्थायी अतिक्रमण विरोधी टीम तैनात होगी और पीली लाइन के अंदर ही व्यापारियों को सामान रखने की अनुमति होगी। हॉकर्स को स्मार्ट सिटी हाट बाजार क्षेत्र में शिफ्ट किया जाएगा। पहले तीन दिन अनाउंसमेंट, उसके बाद सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-आंधी-बारिश व ओलों से जनजीवन प्रभावित, इन 27 जिलों में अलर्ट; सड़कों पर बिछी दिखी सफेद चादर


सौंदर्यकरण और स्मार्ट सुविधाएं
गणेश चौक (पिंक पार्किंग स्क्वायर) और SBI चौराहे का सौंदर्यकरण किया जाएगा। यहां स्मार्ट बुलेवर्ड गेट, पिक एंड ड्रॉप पॉइंट और बेहतर यातायात व्यवस्था विकसित होगी। सुलभ कॉम्प्लेक्स का नवनिर्माण होगा और खराब टाइल्स बदलकर नई टाइल्स लगाई जाएंगी। क्वालिटी क्षेत्र के पीछे सड़कों का भी निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-3 माह में PNG कनेक्शन का लक्ष्य तय कर प्रतिदिन मॉनिटरिंग करें, ACS रश्मि अरुण शमी के निर्देश


किराएदारी पर राहत के संकेत
30 साल के किराएदारी अनुबंध में आ रही समस्याओं को लेकर भी चर्चा हुई। विधायक ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही पुराने सिस्टम की तरह 30 साल का अनुबंध लागू करने पर काम किया जा रहा है, जिससे व्यापारियों को राहत मिलेगी। आने वाले सप्ताह में विधायक, निगम और जिला प्रशासन की टीम के साथ न्यू मार्केट का दौरा करेंगे। उद्देश्य साफ है। न्यू मार्केट को व्यवस्थित, सुविधाजनक और आधुनिक ‘आइडियल बिजनेस जोन’ में बदलना। न्यू मार्केट में अब अव्यवस्था खत्म कर स्मार्ट, साफ-सुथरा और ग्राहक-फ्रेंडली माहौल बनाने की तैयारी तेज हो गई है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें