फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: काजी-ए-शहर ने की अपील…कहा- हर बुराई का जड़ है नशा, इससे दूर हो जाओ, बुराई से बच जाओगे

Sat, 01 Jun 2024 02:28 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

Bhopal News: नशा बुराई है, इससे युवाओं और मआशरे के दूसरे लोगों को बचना चाहिए। मआशरे का बड़ा तबका इसमें पड़कर बर्बाद हो रहा है। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने नमाज से पहले इसकी ताकीद की। उन्होंने कहा कि इस्लाम में नशा हराम है, हराम चीजों से हमें बचना चाहिए। 
 
विज्ञापन
काजी-ए-शहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी की सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। बड़ी संख्या में अकीदत के साथ लोगों ने हिस्सा लिया। जुमे के दिन नमाज से पहले उलेमा किसी एक विषय पर खुदबा बयान करते हैं। शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने मोती मस्जिद में नमाज अदा कराई। उन्होंने अपने खुतबे में कहा कि नशा इस्लाम में हराम है। फिर भी तेजी से लोग इसकी ओर बढ़ रहे हैं। इस्लाम में हराम कामों से दूर रहने को कहा गया है। खुद भी दूर रहे दूसरों को भी इससे दूर करें।  

विज्ञापन


बारिश के लिए मांगी दुआएं 
हजारों की संख्या में लोगों ने हाथ उठाकर अल्लाह से अच्छी बारिश के लिए दुआ की। भीषण गर्मी से निजात मांगी। जुमे की नमाज के बाद कई मस्जिदों में इसके लिए दुआएं की गई। बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने चरम पर है। आम लोगों के साथ ही पशु पक्षियों का भी बुरा हाल हो रहा है। राहत के लिए दुआएं की गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें