फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल में प्रधानमंत्री मोदी और CM मोहन यादव के पोस्टर में की गई छेड़छाड़

Thu, 23 Jan 2025 07:22 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में पीएम नारेन्द्र मोदी और सीएम मोहन यादव के पोस्टर में छेड़छाड़ की गई है। घटना को अंजाम देने वाले की तलाश में पुलिस जुट गई है सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
फ्लाईओवर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में असामाजिक तत्वों का एक बड़ा कारनामा सामने आया है। भोपाल सात नंबर बस स्टॉप के करीब सुभाष एक्सीलेंस स्कूल के सामने बस स्टॉप पर लगे एक पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पोस्टर में  छेड़छाड़ की गई। नगर निगम कर्मचारियों ने तत्काल उसको वहां से हटा दिया है। और घटना को अंजाम देने वाले की तलाश में पुलिस जुट गई है सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन



फ्लाईओवर के उद्घाटन का लगाया था पोस्टर
गौरतलब है कि गुरुवार को राजधानी भोपाल में जीजी फ्लाईओवर का उद्घाटन होना था, जिसके के पहले नगर निगम ने पूरे शहर में पीएम मोदी और सीएम यादव के पोस्टर लगाए थे। लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा इस प्रकार की अशोभनीय हरकत ने प्रशासनिक महकमे में खलबली मचा दी। नगर निगम के अधिकारियों ने तुरंत कारवाई करते हुए संदिग्ध पोस्टरों को उखाड़ दिया।

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है ताकि दोषियों की पहचान की जा सके। क्षेत्र में घटित इस घटना ने स्थानीय निवासियों में आक्रोश पैदा कर दिया है। लोग इस तरह की असामाजिक गतिविधियों की निंदा कर रहे हैं और मांग कर रहे हैं कि ऐसे तत्वों को तुरंत पकड़ कर सख्त सजा दी जाए। स्थानीय नेताओं ने भी इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा कि राजनीतिक सम्मान को ठेस पहुंचाना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन ने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की है कि वे ऐसे असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध स्थिति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें