हमीदिया में पुलिस चौकी का शुभारंभ करते सांसद आलोक शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया में पुलिस चौकी का शुभारंभ किया गया। अब अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी। दरअसल हमीदिया अस्पताल में डॉक्टरों और मरीजों के परिजनों के बीच अक्सर कहासुनी की घटनाएं होती हैं। लड़ाई-झगड़े भी होते हैं। अस्पताल 2000 बिस्तर की होने के करण चौकी की आवश्यकता महसूस हो रही थी। अब अस्पताल परिसर में पुलिस की मौजूदगी से अपराधों पर भी लगाम लगेगी। चौकी के शुभारंभ में शुक्रवार को भोपाल सांसद अलोक शर्मा और पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी, पुलिस उपायुक्त रियाज इकबाल, एमआईसी पार्षद मनोज राठौर, मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।
अभी केलव दो पुलिस से चलता था काम
गौरतलब है कि हमीदिया में अभी अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में इमरजेंसी के पास एक रूम में पुलिस की चौकी संचालित होती है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों की दिन में और दो की रात में ड्यूटी रहती है। अस्पताल प्रबंधन द्वारा चौकी पर ही घटना-दुर्घटना आदि की सूचना दी जाती है। नई बिल्डिंग बनने के बाद चौकी में पुलिस बल भी बढ़ाया जाएगा। जानकारी के लिए बतादें कि पुलिस चौकी की बिल्डिंग के लिए शासन ने 24 लाख रुपए भी मंजूर किए गए थे। पुलिस चौकी के लिए अस्पताल प्रबंधन ने 5500 वर्ग फीट जमीन पुलिस थी। यह अस्पताल परिसर में मुख्य सड़क से लगी हुई है। अस्पताल में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी रहेगी।