फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: भोपाल के पीएम श्री स्कूल में छात्रों के सिर में गिरा प्लास्टर, दो छात्राओं को आई चोट, बड़ा हादसा टला

Sat, 19 Jul 2025 07:54 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के एक पीएम श्री स्कूल में बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल में चलती क्लास के दौरान छत का प्लास्टर उखड़कर छात्राओं पर आ गिरा। इस हादसे में दो छात्राएं घायल हो गई।
विज्ञापन
शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के पीएम श्री स्कूल में बड़ा हादसा होने से टल गया। स्कूल में चलती क्लास के दौरान छत का प्लास्टर उखड़कर छात्राओं पर आ गिरा। इस हादसे में दो छात्राएं घायल हो गई। या हादसा शुक्रवार को बरखेड़ा स्थित शासकीय पीएम श्री महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्कूल में हुआ। जिसका वीडियो शनिवार को आया। जानकारी के मुताबिक इसी स्कूल में करीब एक हफ्ते पहले भी क्लास में छत का प्लास्टर गिरा था, हालांकि उस दौरान क्लास में कोई नहीं होने से हादसा टल गया था।स्कूल प्रबंधन का कहना है कि स्कूल की कक्षाओं में बारिश के बाद से ही सीलन की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन


स्कूल का वीडियो हो रहा वायरल 
घटना के बाद शनिवार को स्कूल की घटना का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि क्लास चल रही है। टीचर खड़े होकर बच्चों को पढ़ा रही है। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर उखड़कर नीचे आता है, जो सबसे आगे की रो में बैठी दो छात्रा के सिर पर गिरता है। प्लास्टर गिरते ही क्लास में हड़कंप का माहौल हो गया। सभी छात्राएं और टीचर बाहर की ओर भागते नजर आए। इस घटना में पहली सीट पर बैठी दो छात्राओं के साथ ही टीचर और अन्य छात्राएं मामूली रूप से घायल हुई है। इस मामले में जिला शिक्षा अधिकारी एनके अहिरवार ने कहा जानकारी मिली है इसके बाद स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि जिन कक्षाओं की स्थिति खराब है वहां छात्रों को ना बैठाएं।

यह भी पढ़ें-भोपाल में स्मार्ट मीटर लगने के बाद बढ़े हुए आ रहे बिल, लोगों का गुस्सा फूटा, बिजली ऑफिस का किया घेराव
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी के पास पहुंची शिकायत
स्कूल प्रबंधन ने जिला शिक्षा अधिकारी को एक शिकायत पत्र दिया है। जिसमें एक बच्ची को गंभीर चोट आने की पुष्टि की गई है। प्रबंधन ने बताया कि स्कूल की कक्षाओं में बारिश के बाद से ही सीलन की समस्या बनी हुई है, जिसकी सूचना पहले ही दी जा चुकी थी।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-आयुष विभाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों को टेबल वर्क से हटाकर पढ़ाने और इलाज में लगाया जाएगा

पूरे स्कूल में सीलन की समस्या
स्कूल से मिली जानकारी के मुताबिक बारिश के साथ स्कूल के ज्यादातर हिस्सों में सीलन की समस्या लगातार बनी हुई है। इस संबंध में स्कूल प्रबंधन ने पहले भी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिकायत की थी, जिसके बाद कुछ क्लासरूम में मरम्मत का काम शुरू किया गया है। हालांकि, छात्राओं की अधिक संख्या के कारण अभी भी सीलन वाले कमरों में क्लासें लग रही हैं, जिससे भविष्य में भी ऐसी घटनाओं की आशंका बनी हुई है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें