फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:भोपाल के लोगों को फ्री में सेहत सुधारने का मिलेगा मौका,22 ओपन जिम शुरू करने की तैयारी,31 लाख होंगे खर्च

Fri, 29 Aug 2025 07:10 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल नगर निगम शहर में 22 ओपन जिम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 31 लाख रुपए खर्च कर किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही मशीनों की खरीदी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
ओपन जिम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में अपनी सेहत को लेकर सजग रहने वाले नागरिकों के लिए अब फ्री में जिम की सुविधा मिलने वाली है। भोपाल नगर निगम शहर में 22 ओपन जिम शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए 31 लाख रुपए खर्च कर किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि जल्द ही मशीनों की खरीदी शुरू हो जाएगी। हालांकि 2018 में भी नगर निगम में शहर के कई पार्कों में ओपन जिम स्थापित किए थे लेकिन अब उनकी हालत काफी खराब हो गई है। अब नए जिम शुरू होने से लोगों को सेहत सुधारने का मौका मिलेगा। हालांकि अभी तक यह निर्णय नहीं लिया गया है कि यह जिम किन स्थानों में शुरू होगी। अधिकारियों का कहना है कि महापौर और पार्षदों की मांग के आधार पर जिम शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन


80 फीसदी पुराने जिमों की हालत खराब
बीएमसी अधिकारियों के अनुसार, 2018 में शहर भर के पार्कों में नागरिकों को सुबह और शाम की सैर के दौरान व्यायाम करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ओपन जिम स्थापित किए गए थे। शुरुआत में तो इस पहल का अच्छा स्वागत हुआ, लेकिन  निगम इनके उपकरणों का रखरखाव ठीक से नहीं कर पाया। सुरक्षा के अभाव में कई मशीनें खराब हो गईं, जंग लग गईं या चोरी हो गईं। शहर के लगभग 80% ओपन जिम बंद पड़े हैं और लोहे के उपकरण कबाड़ में तब्दील हो गए हैं। बीएमसी के खेल प्रकोष्ठ के अधिकारियों का दावा है कि प्रत्येक ओपन जिम दो साल की रखरखाव वारंटी के साथ आता है, लेकिन पहले की स्थापना अब पांच साल पुरानी हो चुकी हैं, इसलिए उन्हें चालू रखने के लिए बहुत कम प्रयास किए गए हैं।

यह भी पढ़ें-भोपाल के काटजू अस्पताल में अमृत कलश की शुरुआत, अब हर नवजात को मिलेगा मां के दूध का संबल
विज्ञापन
विज्ञापन




पांच प्रकार की 125 मशीनों का टेंडर 
भोपाल नगर निगम ने पांच प्रकार की 125 नई मशीनों की खरीद के लिए एक नया टेंडर जारी किया है। बॉडी शेपर (ट्विस्टर), लेग और थाई एक्सेसराइज़र, एयर स्विंग, लेग प्रेस और साइकिल, प्रत्येक की 25-25 मशीनें। इनके लगाने के स्थानों का निर्धारण पार्षदों की मांग के आधार पर किया जाएगा और महापौर मालती राय द्वारा स्थापना शुरू होने के बाद कुछ स्थानों का उद्घाटन करेंगी।

यह भी पढ़ें-ससुर और पत्नी जेल भिजवाने की दे रहे थे धमकी, टेंट कारोबारी ने कर ली सुसाइड, 17 दिन बाद आया वीडियो

ओपन जिम के लाभ
1- यह शारीरिक गतिविधि को बढ़ावा देता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है। 
2- यह मांसपेशियों की मजबूती और समग्र फिटनेस को बेहतर बनाने में मदद करता है। 
3- यह लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। 
4- यह पार्कों में हरियाली और सार्वजनिक स्थानों के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें