फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal:धीरेंद्र शास्त्री पर टिप्पणी का विरोध,संस्कृति बचाओ मंच ने कहा-नायक का मुह काला करने वाले को देंगे इनाम

Wed, 19 Feb 2025 07:24 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर कांग्रेस नेता द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर विरोध शुरू हो गया है। संस्कृति बचाओ मंच ने कहा है कि मुकेश नायक का मुंह काला करने वालों को 100 रुपए इनाम देंगे।  
विज्ञापन
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 एक दिन पहले पूर्व मंत्री कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी मुकेश नायक द्वारा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर टिप्पणी करने का मामला गरमा गया है। इसे लेकर संस्कृति बचाओ मंच नायक के विरोध में उतर आया है। स्कृति बचाओ मंच ने कहा है कि कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मुकेश नायक का मुंह काला करने वालों को 100 रुपए इनाम देंगे। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि 100 का इनाम इसलिए कि इनकी औकात ही इतनी है इससे ज्यादा राशि देकर इनका सम्मान नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन


ओछी मानसिकता का परिचय
संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रति कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मुकेश नायक द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर विरोध जताया उन्होंने कहा कि कांग्रेसी लोग अपनी ओछी मानसिकता का परिचय हमेशा देते हैं और सनातन धर्म के धर्म गुरुओं को नीचा दिखाने का प्रयास करते हैं कहीं ना कहीं यह अपने नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के तलूओ को चाटकार उन्हें प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

सनातन धर्मियों से की अपील
चंद्रशेखर तिवारी ने कहा है कि मुकेश नायक जी अगर इतने आध्यात्मिक है तो यह आपको ध्यान रखना चाहिए कि किसी भी धर्मगुरु का अपमान करने के पहले अपनी गरेबान में झांकना चाहिए आपने अपनी ओछी मानसिकता का परिचय दिया है। संस्कृति बचाओ मंच ने सनातन धर्मियों से अपील किया कि इनका जो भी मुकेश नायक का मुंह काला करेगा या इनके ऊपर कालिक फेंकेगा उसको 100 का इनाम दिया जाएगा और अन्य सनातन धर्म  के मंचों से सम्मानित किया जाएगा  100 का इनाम इसलिए कि इनकी औकात ही इतनी है इससे ज्यादा राशि देकर इनका सम्मान नहीं दिया जा सकता।
विज्ञापन


पूर्व मंत्री नायक का यह था बयान
कांग्रेस नेता पूर्व मंत्री मुकेश नायक ने धीरेंद्र शास्त्री को चुनौती देते हुए कहा था कि मैं पूर्ण राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं। मौलिक रूप से आध्यात्मिक व्यक्ति हूं। वो मंच लगा लें रामचरित मानस पर, भागवत, गीता, पूरे वैदिक वाङ्मय पर। जिस पर भी चर्चा करना हो, अगर मेरे प्रश्नों का उन्होंने जवाब दिया तो उसी मंच पर अपना सिर मुंडवाकर मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। नहीं तो उनको अपना मुंडन करवाना पड़ेगा। राजनीतिक क्षेत्र में जो अध्यात्म की आड़ लेकर बक-बक कर रहे हैं, उसको उन्हें छोड़ना पड़ेगा। उन्होने बागेश्वर धाम जाने के सवाल पर मुकेश नायक ने कहा था, नेता इतना दया का पात्र है कि वो जैसे ही देखता है कि किसी व्यक्ति के पास भीड़-भाड़ लग रही है, तो उसको लगता है ये हमारे वोट हैं। सच कहने की क्षमता उसकी खत्म हो जाती है। उस भीड़ का वो उपयोग करना चाहता है। इसी धर्मांधता से प्रेरित होकर वो भी उनके पास जा रहे हैं। उनकी भी मैं आलोचना करता हूं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें