फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal: GIS के बीच बोर्ड के छात्रों के लिए NSUI की टीम उतरेगी सड़क पर, हेल्पलाइन नंबर जारी, डेट बढ़ाने की मांग

Fri, 21 Feb 2025 08:39 PM IST
संदीप तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में 24 और 25 फरवरी को होने वाली GI समिट के दौरान बोर्ड परीक्षाएं भी होगीं। विद्यार्थियों को VIP मूवमेंट के कारण परीक्षा केन्द्र पहुंचने में परेशानी हो सकती है। NSUI छात्रों की हेल्प के लिए सड़कों पर उतरेगी। परीक्षा के डेट बढ़ाने की मांग की है।
 
विज्ञापन
एमपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के अंतर्गत बोर्ड की परीक्षा 25 फरवरी 2025 को आयोजित की जा रही है। लेकिन इसी दिन राजधानी भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के चलते वीवीआईपी मूवमेंट रहेगा, जिससे कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा।एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष रवि परमार ने इस विषय पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस स्थिति में छात्रों , विशेषकर छात्राओं को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यातायात अवरुद्ध होने से कई छात्र समय पर परीक्षा केंद्र नहीं पहुंच पाएंगे, जिससे उनका कीमती वर्ष खराब हो सकता है।
विज्ञापन



शिक्षा मंत्री को लिखा पत्र
रवि परमार ने स्कूल शिक्षा मंत्री से मांग की है कि 25 फरवरी को आयोजित 12वीं की परीक्षा को निरस्त कर किसी अन्य तिथि पर पुनर्निर्धारित किया जाए, ताकि सभी विद्यार्थी बिना किसी कठिनाई के अपनी परीक्षा दे सकें। उन्होंने सरकार से इस पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है।
वहीं रवि परमार ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा कि अगर किसी भी छात्र छात्राओं को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में कोई परेशानी हो या मदद की आवश्यकता हो तो हमारे नंबर 9669083153 पर सूचित करें हमारी टीम छात्र छात्राओं की मदद करने के लिए सड़कों पर उतरेगी । 
विज्ञापन

परमार ने पत्र लिख कर चेतावनी दी कि अगर छात्र छात्राएं परीक्षा से वंचित रहे तो एनएसयूआई छात्रहित में स्कूल शिक्षा मंत्री के बंगले का घेराव कर उग्र प्रदर्शन करेंगी ।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें