फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: उमा भारती ने कुत्तों को लेकर अफसरों से की चर्चा, पेट लवर्स और एनजीओ से मांगी मदद

Thu, 01 Feb 2024 09:43 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


पूर्व सीएम उमा भारती ने गुरुवार को आवारा कुत्तों को लेकर भोपाल नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की। इसमें चर्चा हुई कि पशु प्रेमी 'पेट लवर्स' और एनजीओ आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी लें। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम प्रशासन उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ देगा। 
विज्ञापन
uma bharti 1.jpg - फोटो : uma bharti 1.jpg
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल समेत प्रदेश के कई शहरों में कुत्तों का आतंक है। पिछले दिनों दो बच्चों की कुत्तों के हमले में जान जा चुकी है। इसको लेकर पूर्व सीएम उमा भारती ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर समस्या का हल निकालने की बात कही है। इस पर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने पूर्व सीएम से बातचीत कर नगर निगम के अधिकारियों के साथ बातचीत करने का आग्रह किया था। इसको लेकर गुरुवार को पूर्व सीएम उमा भारती ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने बताया कि चर्चा में मनुष्य एवं पशु के बीच सामंजस्य बने, पेट लवर्स एवं एनजीओ से आग्रह करें कि वे इन आवारा कुत्तों की जिम्मेदारी लें अन्यथा नगर निगम इनको सुरक्षित स्थानों पर रख दे, श्रमिकों, स्त्रियों एवं उनके बच्चों के लिए निर्माण स्थल पर श्रमिक नीति का क्रियान्वयन हो तथा इसके उल्लंघन पर कंपनियों पर कार्यवाही हो। पूर्व सीएम ने बताया कि पेट लवर्स ने उनसे मिलने का समय मांगा है, जिसकी उन्होंने सहमति दे दी है। उन्होंने कहा कि इस पहल के लिए भोपाल आदर्श बने, मेरा मध्य प्रदेश की अपनी सरकार से आग्रह है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें