फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में छात्रा ने पहली मंजिल से लगाई छलांग, परीक्षा देने पहुंची थी

Sat, 06 Sep 2025 05:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के भेल स्थित कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में छठवीं की छात्रा ने परीक्षा वाले दिन पहली मंजिल से छलांग लगा दी। उसके हाथ-पैर में फ्रैक्चर हुआ और उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत खतरे से बाहर है। घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच और काउंसिलिंग कर रही है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भेल के कार्मल कान्वेंट स्कूल की पहली मंजिल से शनिवार सुबह एक छात्रा ने छलांग लगा दी। उसके हाथ और पैर में फ्रैक्चर आया है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें- 

जानकारी के अनुसार  घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की है। छात्रा रोजाना की तरह शनिवार की सुबह स्कूल पहुंची थी। असेम्बली के बाद सभी बच्चे अपनी-अपनी कक्षाओं में जा रहे थे। इसी दौरान एक छात्रा ने स्कूल की पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर छलांग लगा दी। जिस जगह वह कूदी वहां पर भी बच्चे थे। छात्रा को तुरंत ही इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि छात्रा के हाथ में फ्रैक्चर आया है। छात्रा के कूदने की यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तथा जांच शुरू की। जांच में पता चला है कि छात्रा छठी कक्षा में पढ़ाई कर रही है तथा उसकी आज परीक्षा थी।

घटना की जानकारी लगने के बाद बड़ी संख्या में अभिभावक भी स्कूल पहुंचे हैं। छात्रा निजी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसकी काउंसिलिंग कराने के साथ बयान दर्ज करेगी। बयान दर्ज करने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गोविंदपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है और इस कदम के पीछे की वजहों की पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें