सड़क किनारे खड़े लोडिंग ऑटो से भिड़ी स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
चूनाभट्टी इलाके में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में तेज रफ्तार स्कूल वैन सड़क किनारे खड़े लोडिंग ऑटो से जा टकराई, जिसमें सवार 3 से 4 बच्चे और वैन चालक घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चूनाभट्टी थाना पुलिस के अनुसार एक निजी स्कूल की वैन सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जब वैन स्वर्ण जयंती पार्क के पास पहुंची, तभी चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और वह सड़क किनारे खड़े लोडिंग ऑटो में जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
ये भी पढ़ें: Ujjain News: एसपी साहब की आईडी पर बिक रहा सामान! 75 हजार में मिल रहा घर का पूरा फर्नीचर, जानें क्या है मामला
हालांकि हादसा गंभीर होते हुए भी बड़े हादसे से बचाव हो गया। पुलिस के मुताबिक दो बच्चों और ड्राइवर को हल्की चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर किसी तकनीकी खराबी से।