फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: एलडीसी परीक्षा के लिए चार लाख में दिल्ली से आया था सॉल्वर, मास्टरमाइंड सहित तीन गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 11:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि निम्न श्रेणी लिपिक (एलडीसी) की परीक्षा देने के लिए चार लाख रुपये में सॉल्वर आया था। मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के मिसरोद थाना क्षेत्र के बंगसरिया स्थित सेंट्रल स्कूल में सीबीएसई द्वारा आयोजित निम्न श्रेणी लिपिक (एलडीसी) की परीक्षा में सॉल्वर पकड़ाया था। सोमवार को सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया था। सॉल्वर से पूछताछ के बाद पुलिस ने जिस व्यक्ति के नाम पर सॉल्वर परीक्षा दे रहा था उसे और एक अन्य मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस मामले में तीन लोग पकड़े जा चुके हैं। चार लाख रुपये में परीक्षा में सॉल्वर बैठने का सौदा हुआ था। सॉल्वर दिल्ली में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, वह फ्लाइट से भोपाल आया था। आरोपियों के कब्जे से एक टैबलेट, दो मोबाइल, आईडी कार्ड और करीब डेढ़ लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  सुहागरात से पहले सजी चिता, दुल्हन लेकर लौटे दूल्हे की चार घंटे बाद मौत; जेब में रह गया गिफ्ट; तस्वीरें

मिसरोद थाना प्रभारी मनीषराज सिंह भदौरिया ने बताया कि बबलेश मीणा के स्थान पर सोनू कुमार मिश्रा (31), निवासी कदम कुआं पटना, मूल निवासी जिला मधुबनी, बिहार परीक्षा देने पहुंचा था। बायोमैट्रिक्स जांच के दौरान फिंगरप्रिंट नहीं मिलने के कारण वह पकड़ा गया। सोनू मिश्रा की निशानदेही पर राजस्थान के दौसा निवासी 27 वर्षीय बबलेश मीणा और जयपुर के जगतपुरा निवासी 30 वर्षीय जसवंत मीणा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आयुषी की सातवीं रैंक, रोमिल-ऋषभ ने किया कमाल, MP से इनका भी हुआ चयन; किसे मिला कौन सा स्थान?

सोनू मिश्रा बबलेश मीणा बनकर परीक्षा देने पहुंचा था। जसवंत मीणा नाम के युवक ने चार लाख रूपए में परीक्षा देने के लिए सोनू मिश्रा को भेजा था, जबकि जसवंत ने परीक्षार्थी बबलेश मीणा से 10 लाख रुपए में डील की थी। मास्टरमाइंड जसवंत है, उसे भी पकड़ लिया गया है। मंगलवार को जसवंत मीणा और बबलेश मीणा को भी कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है। जसवंत भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है, उसके मोबाइल में मिले फोन नंबर को जांच में लेकर पता लगाया जा रहा है कि मास्टरमाइंड ने और कितने लोगों से इस तरह पैसे लेकर साल्वर परीक्षा देने के लिए भेजे थे। जसवंत और बबलेश मीणा से पूछताछ में कुछ और सुराग हाथ लगे हैं, पुलिस जिनकी तस्दीक कर रही है।

ये वीडियो भी देखें....

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें